Skip to content
LIVE TV

SIGN IN

logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • Andhra Pradesh
    • Assam
    • Bihar
    • Chhattisgarh
    • Delhi
    • Gujarat
    • Haryana
    • Uttarakhand
    • Himachal Pradesh
    • Hyderabad
    • Jammu & Kashmir
    • Jharkhand
    • Karnataka
    • Kerala
    • Kolkata
    • Madhya Pradesh
    • Maharashtra
    • Manipur
    • Odisha
    • Punjab
    • Rajasthan
    • Tamilnadu
    • Telangana
    • Trending
    • Tripura
    • Uttar Pradesh
  • विदेश
  • अपराध
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिजनेस
  • शिक्षा / कैरियर
  • धर्म
  • आज का राशिफल

Data Leak News: 149 मिलियन यूजर्स का डेटा लीक, ऑनलाइन दुनिया में मचा हड़कंप

149 मिलियन से ज्यादा यूजर्स की लॉगिन डिटेल्स लीक होने की खबर ने ऑनलाइन दुनिया में हड़कंप मचा दिया है। Gmail, Facebook, Instagram और Netflix जैसे बड़े प्लेटफॉर्म्स से जुड़े अकाउंट्स खतरे में बताए जा रहे हैं। सवाल यह है—कहीं आपका अकाउंट भी इस लिस्ट में तो नहीं?

logo

को गूगल पर फेवरेट बनाएँ

  • X
  • Facebook
  • LinkedIn
  • Telegram
  • WhatsApp
149 मिलियन यूजर्स का डेटा लीक

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

जनवरी 26, 2026

Data Leak News: इंटरनेट यूजर्स के लिए एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आई है। एक नई साइबर सिक्योरिटी रिपोर्ट में दावा किया गया है कि करीब 149 मिलियन से अधिक यूजर्स की निजी लॉगिन जानकारियां इंटरनेट पर लीक हो गई हैं। इस डेटा लीक में Gmail, Facebook, Instagram और Netflix जैसे बड़े और लोकप्रिय प्लेटफॉर्म्स के अकाउंट्स शामिल बताए जा रहे हैं। इस खुलासे के बाद डिजिटल दुनिया में हड़कंप मच गया है और यूजर्स की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

सस्ते दाम में मिलेगा Google Pixel, जबरदस्त कैमरा और कीमत का खुलासा

रिपोर्ट और रिसर्चर का खुलासा

एक रिपोर्ट के अनुसार, साइबर सिक्योरिटी रिसर्चर जेरेमायाह फाउलर के निष्कर्षों पर आधारित है। फाउलर के अनुसार, उन्होंने इंटरनेट पर एक ऐसा विशाल डेटाबेस खोजा जो पूरी तरह से असुरक्षित था और जिसमें करोड़ों यूजर्स की संवेदनशील जानकारियां मौजूद थीं।

किन प्लेटफॉर्म्स के अकाउंट्स बताए जा रहे हैं प्रभावित?

रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इस डेटा लीक में कई नामचीन ऑनलाइन सेवाओं के यूजर अकाउंट्स शामिल हैं। बताया जा रहा है कि इस डेटाबेस में कुल 149,404,754 यूनिक यूजरनेम और पासवर्ड मौजूद थे। इस डेटाबेस का आकार लगभग 96GB था, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि लीक कितना बड़ा है।

बिना पासवर्ड और एन्क्रिप्शन के पड़ा था डेटा

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि यह पूरा डेटाबेस बिना किसी सुरक्षा के इंटरनेट पर उपलब्ध था। न तो इसमें पासवर्ड प्रोटेक्शन था और न ही किसी तरह का एन्क्रिप्शन। इसका मतलब यह है कि जो भी व्यक्ति इसे खोज लेता, वह आसानी से इन जानकारियों तक पहुंच सकता था। शुरुआती जांच में ईमेल आईडी, यूजरनेम, पासवर्ड और कुछ मामलों में सीधे लॉगिन करने वाले लिंक तक पाए गए।

Tata XPRES: फ्लीट ऑपरेटर्स के लिए नई सेडान, जानें टोटल फीचर्स

कंपनियों की चुप्पी ने बढ़ाई बेचैनी

रिपोर्ट में जिन बड़ी टेक कंपनियों के नाम सामने आए हैं, उनसे रिसर्चर की ओर से संपर्क किया गया था। हालांकि रिपोर्ट सार्वजनिक होने तक किसी भी कंपनी की तरफ से आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई थी। इस चुप्पी ने यूजर्स की चिंता और बढ़ा दी है।

सिर्फ एक देश तक सीमित नहीं है लीक

फाउलर के मुताबिक, यह डेटा लीक किसी एक देश तक सीमित नहीं है। इसमें दुनिया के अलग-अलग हिस्सों के यूजर्स की जानकारी शामिल है। रोजमर्रा में इस्तेमाल होने वाली लगभग हर तरह की ऑनलाइन सर्विस से जुड़े अकाउंट्स इसमें पाए गए हैं।

बैंकिंग और क्रिप्टो अकाउंट्स भी खतरे में

सबसे गंभीर चिंता की बात यह है कि शुरुआती सैंपल जांच में बैंकिंग सेवाओं, क्रिप्टो वॉलेट्स, ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म्स और क्रेडिट कार्ड से जुड़े लॉगिन डिटेल्स भी मिलने का दावा किया गया है। इससे वित्तीय धोखाधड़ी, अकाउंट हैकिंग और पहचान की चोरी का खतरा कई गुना बढ़ जाता है।

Aadhaar और मोबाइल लिंक कराया है? सावधान! नई साइबर फ्रॉड ट्रिक से खाली हो सकता है अकाउंट

.gov अकाउंट्स की मौजूदगी ने बढ़ाई चिंता

रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि लीक हुए डेटा में कई देशों के सरकारी (.gov) डोमेन से जुड़े लॉगिन डिटेल्स भी शामिल हैं। भले ही सभी सरकारी अकाउंट्स संवेदनशील सिस्टम तक सीधी पहुंच न देते हों, लेकिन सीमित एक्सेस भी गलत हाथों में पड़ने पर बड़ा नुकसान पहुंचा सकता है।

साइबर अपराधियों को मिल सकता है बड़ा मौका

जेरेमायाह फाउलर ने चेतावनी दी है कि इतने बड़े पैमाने पर डेटा लीक होना यूजर्स के लिए गंभीर खतरा है, खासकर उनके लिए जिन्हें इसकी जानकारी ही नहीं है। ईमेल, पासवर्ड और सटीक लॉगिन URL की मौजूदगी से साइबर अपराधियों को क्रेडेंशियल-स्टफिंग जैसे ऑटोमेटेड हमले करने में आसानी हो सकती है, जिससे लाखों अकाउंट्स खतरे में पड़ सकते हैं।

सम्बंधित ख़बरें

  • 7 सितंबर राशिफल: सोमवार का दिन इन राशियों के लिए रहेगा खास, मां लक्ष्मी की कृपा से मिलेगा आर्थिक लाभ

  • कुरूद की ग्राम पंचायतों में योजनाओं और विकास कार्यों का आयुक्त तारन प्रकाश सिन्हा ने किया निरीक्षण

  • बुनियादी सुविधाओं, शिक्षा और अधोसंरचना के विस्तार से संवर रहा ग्रामीण अंचल

  • उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर श्री राधा-कृष्ण बड़े मंदिर में की पूजा-अर्चना

Follow us

  • Facebook
  • Instagram
  • X
  • YouTube

वायरल खबरें

  • 7 सितंबर राशिफल: सोमवार का दिन इन राशियों के लिए रहेगा खास, मां लक्ष्मी की कृपा से मिलेगा आर्थिक लाभ

  • कुरूद की ग्राम पंचायतों में योजनाओं और विकास कार्यों का आयुक्त तारन प्रकाश सिन्हा ने किया निरीक्षण

  • बुनियादी सुविधाओं, शिक्षा और अधोसंरचना के विस्तार से संवर रहा ग्रामीण अंचल

logo

Subscribe on Youtube​

Download APP

About us

Advertise With Us

Privacy Policy

Cookies Policy

Corrections Policy

Ethics Policy

Terms and Conditions

Contact Us

© 2026 Prime TV India . All Rights Reserved.