कन्हौली में बनेगा नया स्टैंड, दूसरे राज्यों से बढ़ेगी कनेक्टिविटी

पटना. बिहार से दूसरे राज्यों में जाने के लिए अब लोगों को ज्यादा परेशानी झेलने की जरूरत नहीं पड़ेगी. कन्हौली में नया बस स्टैंड बनेगा, जिसका नाम पाटली बस टर्मिनल होगा. यह बस स्टैंड लगभग 50 एकड़ की जमीन पर बनाया जाएगा. नए बस स्टैंड के लिए जमीन कन्हौली मौजा के थाना नंबर-69 में है. यहां जमीन अधिग्रहण होने पर किसी का घर उजड़ने की भी कोई संभावना नहीं है. पटना के डीएम ने क्या दिया आदेश? डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम ने इस जमीन की खरीद-बिक्री करने से मना किया है. अभी वह जमीन खेती की है. फिलहाल जमीन का

Wrriten By :

Editor

Published On :

जनवरी 25, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

पटना.

बिहार से दूसरे राज्यों में जाने के लिए अब लोगों को ज्यादा परेशानी झेलने की जरूरत नहीं पड़ेगी. कन्हौली में नया बस स्टैंड बनेगा, जिसका नाम पाटली बस टर्मिनल होगा. यह बस स्टैंड लगभग 50 एकड़ की जमीन पर बनाया जाएगा. नए बस स्टैंड के लिए जमीन कन्हौली मौजा के थाना नंबर-69 में है. यहां जमीन अधिग्रहण होने पर किसी का घर उजड़ने की भी कोई संभावना नहीं है.

पटना के डीएम ने क्या दिया आदेश?
डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम ने इस जमीन की खरीद-बिक्री करने से मना किया है. अभी वह जमीन खेती की है. फिलहाल जमीन का उपयोग रेसिडेंशियल और कॉमर्शियल तौर पर किया जा रहा है. जमीन देने वाले मालिकों के परिवारों को आवासीय सहायक सड़क इलाका वाला मुआवजा मिलेगा. जानकारी के मुताबिक, कन्हौली में बस टर्मिनल बनाने की योजना साल 2019 में ही बनाई गई थी.

पाटलिपुत्र में बने बस स्टैंड से अभी क्या हो रही परेशानी?
पटना का पाटलिपुत्र बस टर्मिनल बैरिया में बना है. यह बस टर्मिनल लगभग 25 एकड़ में बनाया गया है. लेकिन इसे 40 एकड़ की जमीन पर बनाने की योजना तैयार की गई थी. पाटलिपुत्र बस टर्मिनल से बिहार के जिलों के साथ-साथ इंटर स्टेट बसों को चलाने में काफी परेशानी हो रही. इस बस स्टैंड पर दबाव भी बढ़ता जा रहा है. ऐसे में कन्हौली में अब बस स्टैंड के बनने से लोगों को बड़ी सहूलियत मिल सकेगी.

नए बस स्टैंड से क्या होंगे फायदे?
नए बस स्टैंड के बनने से लोगों को जाम का झंझट नहीं झेलना पड़ेगा. खास बात यह भी है कि नया बस स्टैंड पटना रिंग रोड पर होगा, जिससे दूसरे जिलों और राज्यों में भी आने-जाने में ज्यादा परेशानी लोगों को नहीं झेलनी पड़ेगी. संभावना जताई जा रही है कि पाटली बस टर्मिनल से 5 हजार से भी ज्यादा बसें चलाई जायेंगी. बस स्टैंड के बनने से आस-पास के इलाके का भी डेवलपमेंट हो सकेगा.

Leave a Comment

2