
Border 2: भारतीय सिनेमा की ऐतिहासिक वॉर फिल्म ‘बॉर्डर’ का सीक्वल ‘बॉर्डर 2’ देशभक्ति की भावना को फिर से जीवंत करने आ रहा है। अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी यह फिल्म 1971 के भारत-पाक युद्ध के असली नायकों को समर्पित है, जिसमें सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी वीर सैनिकों के साहस और बलिदान की कहानी बड़े पर्दे पर दिखाएंगे।











