अब्दू रोजिक का खुलासा: बिग बॉस से एक भी पैसा नहीं मिला, टीम पर लगाया धोखे का आरोप

सलमान खान के शो बिग बॉस में जो भी आया है, उसे फायदा जरूर मिला है. पैसा हो या काम, बिग बॉस शो ने हर किसी की किस्मत पलटी है. ताजिकिस्तान वाले अब्दू रोजिक भी साल 2022-23 में सलमान के शो पर आए थे. यहां उन्हें लोगों का बेशुमार प्यार मिला. लेकिन अब्दू ने बिग बॉस से एक भी रुपये की कमाई नहीं की थी. अब्दू को मिला धोखा हाल ही में अब्दू रोजिक ने हाउस ऑफ जेन पॉडकास्ट में बताया कि उनकी टीम ने उनका गलत फायदा उठाया. जो लोग उनके काम को मैनेज किया करते थे, उन्होंने अब्दू

Wrriten By :

Editor

Published On :

जून 13, 2026

Advertisements
728x90-Pension-Mission-Shakti-Digital

सलमान खान के शो बिग बॉस में जो भी आया है, उसे फायदा जरूर मिला है. पैसा हो या काम, बिग बॉस शो ने हर किसी की किस्मत पलटी है. ताजिकिस्तान वाले अब्दू रोजिक भी साल 2022-23 में सलमान के शो पर आए थे. यहां उन्हें लोगों का बेशुमार प्यार मिला. लेकिन अब्दू ने बिग बॉस से एक भी रुपये की कमाई नहीं की थी.

अब्दू को मिला धोखा
हाल ही में अब्दू रोजिक ने हाउस ऑफ जेन पॉडकास्ट में बताया कि उनकी टीम ने उनका गलत फायदा उठाया. जो लोग उनके काम को मैनेज किया करते थे, उन्होंने अब्दू को ठगा और उनके सारे पैसे हड़प लिए. अब्दू ने कहा- इस दुनिया में लोगों को आपकी परवाह नहीं होती. मैंने उनके साथ तीन-चार साल काम किया. उन्होंने मुझे आगे बढ़ने में मदद की, लेकिन मैंने जो शो किए, उनसे मिलने वाला पैसा उन्होंने ले लिया. सोचिए, बिग बॉस के लिए मुझे एक डॉलर भी नहीं मिला. उन्होंने मुझे बुरी तरह धोखा दिया. उन्होंने मेरा सब कुछ ले लिया.

अब्दू का ये भी कहना है कि कई लोग सोशल मीडिया पर उनकी लाइफस्टाइल देखकर ये सोचते हैं कि वो काफी अमीर हैं. मगर हकीकत एकदम उलटी है. बिग बॉस फेम ने कहा- जब लोग मुझे देखते हैं, तो उन्हें लगता है कि मैं करोड़पति हूं, लेकिन उन्हें नहीं पता कि मैं कितना बोझ ढो रहा हूं. कैमरे के सामने आप खुश, मुस्कुराते हुए, तस्वीरें खिंचवाते हैं, लेकिन घर जाते ही सारी परेशानियों का तनाव महसूस करते हैं.

728x90-Pension-Mission-Shakti-Digital

'लोग सोचते हैं कि मैं बहुत अमीर हूं, लेकिन उन्हें नहीं पता कि मेरे पास न तो कार है और न ही घर. अच्छे लोगों के साथ काम करना बहुत जरूरी है. मेरी बस यही गुजारिश है कि लोग ईमानदार रहें और साफ-सुथरा काम करें. मुझे धोखा न दें. शायद मेरी लंबाई की वजह सें लोग मुझे कम आंकते हैं और सोचते हैं कि वो मुझे बेवकूफ बना सकते हैं. लेकिन असल में, मैं उनकी हर चाल समझ जाता हूं. हमें बहुत सावधानी बरतनी चाहिए कि हम किस पर भरोसा करते हैं और किसके साथ व्यापार करते हैं.'

हाईट बनी अड़चन
अब्दू ने आगे ये भी बताया कि कैसे उनकी शारीरिक बनावट के कारण लोग अक्सर उन्हें कम आंकते हैं और धोखा देते हैं. उन्हें ग्रोथ हार्मोन डेफिशियेंसी नाम की बीमारी है, जिसमें उनका कद उम्र के हिसाब से छोटा है. उन्होंने कहा, 'जब भी मैं काम के लिए बाहर जाता हूं, लोग मुझसे सीधे बात नहीं करते. वो मान लेते हैं कि मुझे बातें समझ नहीं आतीं और वो अपनी टीम से बात करना पसंद करते हैं. मैं देखता हूं कि वो दूसरों के साथ कैसा व्यवहार करते हैं और मेरे साथ कैसा व्यवहार करते हैं, इसमें कितना अंतर है.'