Afghanistan Air Strikes Pakistan: अफगानिस्तान ने लिया बदला, पाकिस्तान में 55 सैनिकों की मौत और 19 चौकियों पर कब्जा

अफगानिस्तान ने पाकिस्तान पर हमला कर बदला लिया, 19 चौकियों पर कब्जा और 55 सैनिकों की मौत का दावा किया गया; टकराव डुरंड लाइन पर हुआ।

Wrriten By :

Nivedita Kasaudhan

Published On :

फ़रवरी 27, 2026

Advertisements
728x90-Kanya-Sumangla-Mission-Shakti-Digital

Afghanistan Air Strikes Pakistan: अफगानिस्तान ने पाकिस्तान से 19 नागरिकों की मौत का बदला लेते हुए बीती रात पाकिस्तान में बड़े पैमाने पर सैन्य कार्रवाई की। अफगान सेना ने 19 चौकियों पर कब्जा किया और 55 पाकिस्तानी सैनिकों को ढेर कर दिया। तालिबान के नेतृत्व वाली अफगान सरकार ने इस हमले का दावा किया है। अफगान अधिकारियों के अनुसार यह कार्रवाई पाकिस्तान की ओर से 22 फरवरी को किए गए हमले का जवाब थी, जिसमें 19 अफगान नागरिक मारे गए थे।

सत्ता की जंग के बीच संतुलन का सवाल: नई नेपाली सरकार भारत-चीन में किसे चुनेगी?

डुरंड लाइन और TTP को लेकर तनाव

पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच 2,611 किलोमीटर लंबी सीमा, जिसे डुरंड लाइन कहा जाता है, को लेकर विवाद लंबे समय से जारी है। अफगान सरकार ने इस सीमा को आधिकारिक तौर पर मान्यता नहीं दी है। वहीं पाकिस्तान का आरोप है कि अफगानिस्तान में तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) आतंकी संगठन को पनाह दी जा रही है, जो पाकिस्तानी इलाकों में लगातार हमले कर रहे हैं। इन विवादों के कारण दिसंबर 2025 से दोनों देशों की सेनाओं के बीच बॉर्डर पर टकराव लगातार बढ़ता रहा है।

पाक सेना के मुख्यालय पर कब्जा

अफगानिस्तान के वाइस स्पीकर हमदुल्लाह फितरत ने कहा कि पाक सेना के एक मुख्यालय और 19 चौकियों पर कब्जा कर लिया गया। इस कार्रवाई में 55 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए, जिनमें से 23 के शव बरामद किए गए और कुछ सैनिकों को जिंदा पकड़ लिया गया। अफगान सेना ने हथियार, एक टैंक और एक हार्वेस्टर भी जब्त किया। अफगान अधिकारियों का कहना है कि पाकिस्तान ने जितना नुकसान किया था, उसी से अधिक नुकसान अब उसे हुआ है।

विभिन्न इलाकों में चल रहा सैन्य अभियान

अफगान सेना की कार्रवाई पक्तिया, पक्तिका, खोस्त, कुनार, नूरिस्तान, नंगरहार प्रांतों और तोरखम गेट में केंद्रित रही। इस्लामिक अमीरात ऑफ अफगानिस्तान ने 203 मंसूरी कोर और 201 खालिद बिन वालिद कोर के जरिए डुरंड लाइन के पास विभिन्न बिंदुओं पर पाकिस्तान के खिलाफ जवाबी अभियान चलाया। इस अभियान का नेतृत्व अफगान सशस्त्र बलों के चीफ ऑफ स्टाफ फसीहुद्दीन फितरत कर रहे हैं।

टकराव के असर और वर्तमान स्थिति

अफगान और पाकिस्तानी सेनाओं के बीच जारी इस टकराव ने सीमा पर तनाव बढ़ा दिया है। दोनों पक्षों की ओर से लगातार आरोप-प्रत्यारोप और जवाबी कार्रवाई की खबरें सामने आ रही हैं। अफगान अधिकारियों का दावा है कि यह अभियान पाकिस्तान की ओर से हुए हमले का सटीक और निर्णायक जवाब है। वहीं पाकिस्तान की ओर से अभी इस हमले को लेकर आधिकारिक बयान नहीं आया है।

बढ़ते तनाव में ईरान का बड़ा कदम, बैलिस्टिक मिसाइल लॉन्च कर दिखाई ताकत, रेंज जानकर चौंकेंगे