टीवी पर ऐश्वर्या शर्मा की बड़ी वापसी, एकता कपूर के शो में निभाएंगी मुख्य किरदार

मुंबई, काफी समय से चर्चाएं थीं कि टीवी एक्ट्रेस ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट अलग-अलग रह रहे हैं और कपल जल्द ही तलाक ले सकता है। अब ऐश्वर्या शर्मा के लिए प्रोफेशनल फ्रंट पर एक अच्छी खबर है। एक्ट्रेस जल्द ही एकता कपूर के शो में लीड रोल अदा करते दिख सकती हैं। टेलीविजन इंडस्ट्री की जानी-मानी प्रोड्यूसर एकता कपूर अपने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एक नई वेब सीरीज की तैयारी में जुटी हुई हैं। चर्चा है कि इस अपकमिंग प्रोजेक्ट में ऐश्वर्या शर्मा को मुख्य भूमिका के लिए कास्ट किए जाने की संभावना है। अगर सब कुछ प्लान के

Wrriten By :

Editor

Published On :

जनवरी 8, 2026

Advertisements
728x90-Kanya-Sumangla-Mission-Shakti-Digital

मुंबई,

काफी समय से चर्चाएं थीं कि टीवी एक्ट्रेस ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट अलग-अलग रह रहे हैं और कपल जल्द ही तलाक ले सकता है। अब ऐश्वर्या शर्मा के लिए प्रोफेशनल फ्रंट पर एक अच्छी खबर है। एक्ट्रेस जल्द ही एकता कपूर के शो में लीड रोल अदा करते दिख सकती हैं। टेलीविजन इंडस्ट्री की जानी-मानी प्रोड्यूसर एकता कपूर अपने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एक नई वेब सीरीज की तैयारी में जुटी हुई हैं। चर्चा है कि इस अपकमिंग प्रोजेक्ट में ऐश्वर्या शर्मा को मुख्य भूमिका के लिए कास्ट किए जाने की संभावना है।

अगर सब कुछ प्लान के मुताबिक रहा, तो उनके अपोजिट टीवी एक्टर वरुण विजय नजर आ सकते हैं, जो इससे पहले ‘ससुराल सिमर का’ और ‘अनुपमा’ जैसे लोकप्रिय शोज का हिस्सा रह चुके हैं। इंडस्ट्री के एक सोर्स ने बताया कि मेकर्स ऐश्वर्या शर्मा से सीरियल को लेकर बात कर रहे हैं। ऐश्वर्या शर्मा उन चुनिंदा अभिनेत्रियों में से हैं जिनसे शो के लिए बातचीत हो रही है। बताया जा रहा है कि मेकर्स उन्हें लीड रोल में लेने को लेकर काफी सकारात्मक हैं। हालांकि, फिलहाल शो के टाइटल, स्टारकास्ट और रिलीज से जुड़ी किसी भी जानकारी पर आधिकारिक मुहर नहीं लगी है।

सूत्रों का कहना है कि ऐश्वर्या का किरदार भावनात्मक रूप से काफी मजबूत और गहराई लिए होगा। इस रोल को खास तौर पर ऐसे लिखा जा रहा है, जिससे बड़ी उम्र के दर्शकों के साथ-साथ डिजिटल ऑडियंस भी खुद को जोड़ सके। यह सीरीज लंबे स्टोरी फॉर्मेट में बनाई जाएगी, जैसा कि हाल के दिनों में बालाजी टेलीफिल्म्स की डिजिटल पेशकशों में देखने को मिला है। अब अगर एक्ट्रेस की पर्सनल लाइफ की बात करें तो ऐश्वर्या शर्मा ने साल 2021 में शादी की थी, लेकिन अब करीब चार साल बाद दोनों अलग हो गए हैं।

 

Leave a Comment