
Ajit Pawar Death: बारामती विमान हादसे में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार सहित पांच लोगों की मौत ने पूरे राज्य और देश को स्तब्ध कर दिया। शोक की इस संवेदनशील घड़ी में राजनीतिक दलों ने भी सियासत शुरू कर दी है। ममता बनर्जी ने इस हादसे को लेकर भाजपा से सवाल किए, वहीं कांग्रेस ने दुर्घटना की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई। हादसे की समयरेखा के अनुसार, विमान ने रनवे से केवल 50 मीटर दूर दो बार लैंडिंग का प्रयास किया, लेकिन हादसा टल नहीं सका। अब पूरी देश की निगाहें जांच और जिम्मेदारों की पहचान पर लगी हुई हैं।










