Ajit Pawar Death: ‘अजित पवार थे समय के पाबंद और समर्पित नेता’, पृथ्वीराज चव्हाण का श्रद्धांजलि संदेश

Ajit Pawar Death: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और एनसीपी प्रमुख अजित पवार के निधन से राज्य और देश की राजनीति में गहरा आघात। पूर्व CM पृथ्वीराज चव्हाण ने उन्हें उभरते और समय के पाबंद नेता बताया।

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

जनवरी 28, 2026

Advertisements
728x90-Kanya-Sumangla-Mission-Shakti-Digital

Ajit Pawar Death: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और एनसीपी प्रमुख अजित पवार के विमान हादसे में निधन की खबर ने पूरे राज्य और देश की राजनीति को गहरा आघात पहुंचाया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने इस घटना पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि अजित पवार एक उभरते हुए नेता थे, जिनमें महाराष्ट्र का नेतृत्व करने की क्षमता थी। उनका जाना राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है।

Ajit Pawar Plane Crash: अलविदा अजित दादा! Maharashtra में एक युग का अंत, समर्थकों में भारी शोक

समय के पाबंद और अनुशासित नेता

चव्हाण ने अजित पवार को याद करते हुए कहा कि वे बेहद अनुशासित और समय के पाबंद नेता थे। किसी भी बैठक में वे कभी देर से नहीं पहुंचते थे और पूरी गंभीरता से उसमें भाग लेते थे। उनकी यह आदत उन्हें अन्य नेताओं से अलग बनाती थी। चव्हाण ने कहा कि ऐसे अनुशासनप्रिय नेता राजनीति में बहुत कम देखने को मिलते हैं।

राजनीतिक सफर और सहयोग

पूर्व मुख्यमंत्री ने बताया कि 2010 के नवंबर में जब उन्होंने महाराष्ट्र की बागडोर संभाली, तब अजित पवार पहली बार उपमुख्यमंत्री बने। साढ़े चार साल तक दोनों ने मिलकर राज्य का नेतृत्व किया और जनता के हित में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए। हालांकि बीच में कुछ मतभेद भी हुए और एक बार नाराज होकर अजित पवार ने इस्तीफा दे दिया था। लेकिन बाद में उन्हें मनाकर वापस मंत्रिमंडल में शामिल किया गया।

Ajit Pawar Death: Maharashtra के Deputy CM का निधन, Baramati Plane Crash में गई NCP चीफ की जान।

वित्त विभाग और बजट में महारत

आपको बता दें कि, चव्हाण ने कहा कि अजित पवार के पास वित्त विभाग की जिम्मेदारी थी और वे बजट पेश करने में माहिर हो गए थे। उन्होंने महाराष्ट्र की अर्थव्यवस्था की गहरी समझ विकसित की थी और कई बार राज्य का बजट प्रस्तुत किया। उनकी पकड़ कृषि और सहकारिता क्षेत्र पर भी मजबूत थी, जिससे वे देश के अग्रणी नेताओं में गिने जाते थे।