Android Security: Android यूजर्स अब स्कैमर्स और मैलवेयर अटैक्स से सुरक्षित रह सकेंगे। Google ने हाल ही में Android डिवाइस के लिए नया साइडलोडिंग फ्लो पेश किया है, जिसका उद्देश्य अपने पूरे इकोसिस्टम में मैलवेयर और स्कैम की घटनाओं को रोकना है। इस नए सिस्टम में एप साइडलोडिंग पर कड़े नियंत्रण और वेरिफिकेशन प्रक्रिया शामिल हैं, जिससे केवल भरोसेमंद डेवलपर के एप ही इंस्टॉल किए जा सकेंगे।
UPI New Rules 2026: डिजिटल फ्रॉड पर लगेगी लगाम, RBI ला रहा है डबल सिक्योरिटी सिस्टम
नए साइडलोडिंग नियम
Google के अनुसार, अब Play Store के बाहर एप इंस्टॉल करने वाले डेवलपर को अपनी पहचान वेरिफाई करनी होगी। इसमें शामिल हैं:
- पहचान सबमिट करना
- साइनिंग कीज़ अपलोड करना
- वेरिफिकेशन फीस $25 (लगभग 2,322 रुपये) जमा करना
जो एप वेरिफाइड डेवलपर के नहीं होंगे, उन्हें डिफॉल्ट रूप से ब्लॉक कर दिया जाएगा। हालांकि, एक्सपीरियंस्ड यूजर्स के लिए ‘Developer Settings’ में बायपास विकल्प भी मौजूद रहेगा। लेकिन यह पुराने Unknown Sources टॉगल से अलग है और इसे एक्सेस करने के लिए कई स्टेप्स फॉलो करने होंगे।
बायपास प्रोसेस और सुरक्षा उपाय

बायपास प्रोसेस शुरू होता है Developer Mode ऑन करने से। इसके बाद यूजर को वॉर्निंग स्क्रीन दिखाई जाती है, जिसमें पूछा जाता है: “क्या कोई आपको ऐसा करने के लिए कह रहा है?” यह स्क्रीन यूजर को सोशल इंजीनियरिंग अटैक्स और स्कैम के खतरों से अवगत कराती है। यूजर ‘No one is instructing me’ सेलेक्ट कर प्रोसेस आगे बढ़ा सकता है। इसके बाद डिवाइस को रीस्टार्ट करना जरूरी है, ताकि किसी भी प्रकार की जबरदस्ती या गाइडेंस रोकी जा सके।
Smartphones 20K: 20 हजार में धमाका! Realme से Motorola तक ये हैं बेस्ट स्मार्टफोन
24 घंटे का सिक्योरिटी डिले
वेरिफाइड न किए गए एप को इंस्टॉल करने से पहले यूजर को 24 घंटे का सिक्योरिटी इंतजार करना होगा। Google के Android इकोसिस्टम के प्रेसिडेंट समीर सामत के अनुसार, यह डिले खास तौर पर सोशल इंजीनियरिंग अटैक्स को रोकने के लिए लागू किया गया है। इसका मकसद है कि कोई भी स्कैमर तुरंत मैलवेयर इंस्टॉल न कर सके और वेरिफिकेशन पूरा करने का पर्याप्त समय मिले।
चरणबद्ध लागूकरण और Advanced Flow
Google सितंबर 2026 में अपडेटेड साइडलोडिंग नियम लागू करना शुरू करेगा। इसे शुरुआत में ब्राजील, सिंगापुर, इंडोनेशिया और थाईलैंड में पेश किया जाएगा। इन देशों को प्राथमिकता इसलिए दी गई है क्योंकि यहां इंपर्सनेशन स्कैम और मैलवेयर के मामले ज्यादा पाए जाते हैं। Google का कहना है कि नया Advanced Flow सिस्टम Android के ओपन नेचर को बनाए रखेगा और sideloading की क्षमता को सुरक्षित तरीके से यूजर्स तक पहुंचाएगा। इसके अलावा, Advanced Flow बायपास विकल्प उन यूजर्स के लिए फॉर्मल एनफोर्समेंट पीरियड से पहले उपलब्ध होगा।
WhatsApp Features: Chat Transfer से लेकर AI Tools तक, WhatsApp ने पेश किए नए स्मार्ट फीचर्स









