अनीता आडवाणी की याचिका खारिज, राजेश खन्ना के साथ रिश्ते को कानूनी मान्यता से हाई कोर्ट का इनकार

बॉम्बे हाईकोर्ट ने अनीता आडवाणी को बड़ा झटका दिया है। कोर्ट ने राजेश खन्ना के साथ उनके संबंध को शादी जैसा नहीं माना। इसके साथ ही उनकी अपील को खारिज कर दिया है। बॉम्बे हाईकोर्ट से अनीता आडवाणी को झटका; राजेश खन्ना से रिश्ते को नहीं मिला शादी का दर्जा, अपील खारिज बॉम्बे हाई कोर्ट ने राजेश खन्ना की लिव-इन पार्टनर होने का दावा करने वाली अनीता आडवाणी की याचिका खारिज कर दी है। अनीता ने अपील की थी कि राजेश खन्ना उनकी मांग में सिंदूर भर चुके हैं। इस लिहाज से उनके रिश्ते को शादी का दर्जा मिलना चाहिए।

Wrriten By :

Editor

Published On :

अप्रैल 1, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

बॉम्बे हाईकोर्ट ने अनीता आडवाणी को बड़ा झटका दिया है। कोर्ट ने राजेश खन्ना के साथ उनके संबंध को शादी जैसा नहीं माना। इसके साथ ही उनकी अपील को खारिज कर दिया है।

बॉम्बे हाईकोर्ट से अनीता आडवाणी को झटका; राजेश खन्ना से रिश्ते को नहीं मिला शादी का दर्जा, अपील खारिज

बॉम्बे हाई कोर्ट ने राजेश खन्ना की लिव-इन पार्टनर होने का दावा करने वाली अनीता आडवाणी की याचिका खारिज कर दी है। अनीता ने अपील की थी कि राजेश खन्ना उनकी मांग में सिंदूर भर चुके हैं। इस लिहाज से उनके रिश्ते को शादी का दर्जा मिलना चाहिए। हालांकि कोर्ट ने अनीता की अपील को खारिज करते हुए 2017 में दिए गए डिंडोशी कोर्ट के फैसले को बरकरार रखा है।

अनीता आडवाणी को कोर्ट से मिला झटका
सुपरस्टार राजेश खन्ना के निधन के कई साल बाद उनसे जुड़ी कानूनी लड़ाई अब खत्म हो चुकी है। बॉम्बे हाई कोर्ट ने अनीता आडवाणी की तरफ से दायर की गई याचिका पर अपना फैसला सुना दिया है। जस्टिस शर्मिला देशमुख ने अनीता आडवाणी की अपील खारिज कर दी। अनीता का कहना था कि वह राजेश खन्ना की लिव-इन पार्टनर थीं। साल 2012 में उनके निधन तक साथ रहीं। उन्होंने यह भी दावा किया था कि राजेश खन्ना ने चुपचाप उनकी मांग में सिंदूर भी भरा था। इस लिहाज से उनके रिश्ते को शादी का दर्जा मिलना चाहिए।

घरेलू हिंसा का भी किया था केस
अनीता आडवाणी और कपाड़िया परिवार के बीच 2012 से ही मुकदमे चल रहे हैं। अनीता ने डिंपल, अक्षय और ट्विंकल के खिलाफ बांद्रा मजिस्ट्रेट कोर्ट में घरेलू हिंसा का आपराधिक मामला दर्ज कराया था। उनका आरोप था राजेश खन्ना की मृत्यु के बाद उन्हें उनके बंगले आशीर्वाद से निकाल दिया गया।

2015 में बॉम्बे हाई कोर्ट ने इस मामले में डिंपल कपाड़िया, ट्विंकल और अक्षय के खिलाफ घरेलू हिंसा की कार्यवाही को रद्द कर दिया था। अदालत ने फैसले में कहा था कि अनीता और राजेश खन्ना के बीच विवाह का संबंध नहीं था, इसलिए तीनों के खिलाफ घरेलू हिंसा की कार्यवाही नहीं की जा सकती है।

कपाड़िया फैमिली को राहत
अनीता के इन दावों के विरोध में राजेश खन्ना की लीगल वाइफ डिंपल कपाड़िया, बेटी ट्विंकल खन्ना और उनके पति अक्षय कुमार थे। कोर्ट के फैसले से कपाड़िया फैमिली को राहत मिली है।

कौन हैं अनीता आडवाणी
अनीता आडवाणी एक्ट्रेस हैं। वह दासी, आओ प्यार करें और साजिश जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। उनका फिल्मी करियर ज्यादा बड़ा नहीं था। 2012 में राजेश खन्ना के निधन के बाद वह लाइमलाइट में आईं। उनका दावा था कि वह राजेश खन्ना के काफी करीब थीं। अनीता ने बिग बॉस में हिस्सा लिया। वहां राजेश खन्ना से रिश्ते पर उन्होंने खुलकर बात की।

राजेश खन्ना और डिंपल का रिश्ता
डिंपल राजेश से मिलीं तब उनकी उम्र 15 साल थी। राजेश खन्ना उस वक्त सुपरस्टरा थे। डिंपल उनकी फैन थीं। दोनों ने मार्च 1973 में शादी कर ली। उस वक्त डिंपल की उम्र 16 साल थी और राजेश खन्ना 31 साल के थे।
लेखक के बारे में

Leave a Comment

2