Aryan Khan Honored by CM: देवेंद्र फडणवीस के हाथों सम्मानित हुए आर्यन खान, ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ ने रचा इतिहास

नेटफ्लिक्स की ब्लॉकबस्टर सीरीज "द बैड्स ऑफ बॉलीवुड" की ग्लोबल सफलता के बाद आर्यन खान ने 'बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर' का अवॉर्ड अपने नाम किया है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस द्वारा सम्मानित होने के बाद, अब आर्यन 2026 में अपने बड़े पर्दे के प्रोजेक्ट के साथ धमाका करने के लिए तैयार हैं। जानिए उनकी इस शानदार उपलब्धि और भविष्य के प्लान के बारे में।

Wrriten By :

Aanchal Singh

Published On :

फ़रवरी 22, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

Aryan Khan Honored by CM: आर्यन खान ने अपने निर्देशन की पहली ही पारी में नेटफ्लिक्स पर वैश्विक स्तर पर सफलता के झंडे गाड़ दिए हैं और अब वह बड़े पर्दे पर उतरने की तैयारी में हैं।सितंबर में रिलीज हुई वेब सीरीज “द बैड्स ऑफ बॉलीवुड” ने अपनी तेज-तर्रार कॉमेडी और दिलचस्प स्क्रीनप्ले के कारण दर्शकों का दिल जीत लिया है। यह शो न केवल भारत में नंबर 1 पर ट्रेंड हुआ, बल्कि नेटफ्लिक्स की ग्लोबल टॉप 10 (नॉन-इंग्लिश) सूची में भी अपनी जगह पक्की की। इस सीरीज की अंतरराष्ट्रीय लोकप्रियता का सबसे बड़ा प्रमाण न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर बिलबोर्ड पर इसके पोस्टर्स का दिखना है। यह दर्शाता है कि आर्यन खान की कहानी कहने की कला को दुनिया भर में सराहा जा रहा है।

फिल्मफेयर अवॉर्ड्स साउथ 2025: सान्या के जबरदस्त डांस पर झूमे दर्शक, अल्लू–तेजा सज्जा की मौजूदगी ने बढ़ाया ग्लैमर

देवेंद्र फडणवीस ने दिया ‘बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर’ का अवॉर्ड

बताते चले कि, सीरीज की अभूतपूर्व कामयाबी के बाद, आर्यन खान को ‘बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर ऑफ द ईयर’ के सम्मान से नवाजा गया है। एक विशेष समारोह के दौरान, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अपने हाथों से आर्यन को यह प्रतिष्ठित पुरस्कार प्रदान किया। 75वीं सालगिरह के इस खास मौके पर मिला यह सम्मान आर्यन के करियर के लिए एक मील का पत्थर साबित हुआ है। इससे पहले उन्हें ‘NDTV इंडियन ऑफ द ईयर 2025’ में भी इसी श्रेणी में सम्मानित किया जा चुका है, जो उनके बढ़ते प्रभाव को रेखांकित करता है।

आर्यन ने खुल से लिखी कहानी

आर्यन खान ने न केवल इस सीरीज का निर्देशन किया, बल्कि इसकी कहानी भी खुद लिखी है। गौरी खान के रेड चिलीज एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित इस शो में सितारों की लंबी फौज नजर आई। लक्ष्य ललवानी, बॉबी देओल, और मोना सिंह जैसे अनुभवी कलाकारों से लेकर राघव जुयाल और आन्या सिंह जैसे युवाओं तक, आर्यन ने सभी से बेहतरीन प्रदर्शन निकलवाया। मनीष चौधरी, मनोज पाहवा और गौतमी कपूर जैसे कलाकारों की मौजूदगी ने इस प्रोजेक्ट को और भी मजबूत बनाया, जिससे आर्यन ने फिल्म मेकिंग की दुनिया में अपनी एक अलग और स्वतंत्र पहचान स्थापित की।

अब बड़े पर्दे पर नई फिल्म की तैयारी

डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अपनी प्रतिभा साबित करने के बाद, आर्यन खान अब सिनेमाघरों (बड़े पर्दे) की ओर रुख कर रहे हैं। चर्चा है कि उनके पहले फीचर फिल्म प्रोजेक्ट पर काम शुरू हो चुका है, जो पूरी तरह से एक मनोरंजक अनुभव (Mass Entertainer) होने वाला है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस फिल्म की शूटिंग 2026 में शुरू की जाएगी।

आर्यन खान का विजन आधुनिक है और वह दर्शकों की नब्ज पहचानते हैं। ओटीटी के बाद बड़े पर्दे पर उनकी एंट्री इंडस्ट्री में उनके कद को और ऊंचा करेगी।प्रशंसक अब इस अनाम फिल्म की आधिकारिक घोषणा का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह देखना दिलचस्प होगा कि ओटीटी पर अपनी धाक जमाने के बाद आर्यन बड़े पर्दे के दर्शकों को किस तरह रोमांचित करते हैं।

Kriti Sanon Video: कृति सेनन और कबीर बहिया का लंदन वीडियो वायरल, फैंस बोले- परफेक्ट जोड़ी!

2