पानीपत में फैक्ट्री मालिक के बेटे के अपहरण का प्रयास

पानीपत. सेक्टर-29 पार्ट-2 स्थित एक टेक्सटाइल मशीनरी फैक्ट्री मालिक के बेटे का अपहरण के प्रयास का मामला सामने आया है। बदमाशों ने न केवल उसकी गाड़ी का पीछा किया, बल्कि फैक्ट्री के गेट पर दंगा करते हुए गार्ड के साथ बदतमीजी की और जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने इस मामले में नामजद आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। सेक्टर-18 निवासी आकांशु ने पुलिस को बताया कि 27 फरवरी की सुबह करीब 11:30 बजे जब वह अपनी फैक्ट्री से काम के सिलसिले में अपनी गाड़ी लेकर निकले। गेट के बाहर पहले से ही कृष्ण व

Wrriten By :

Editor

Published On :

मार्च 2, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

पानीपत.

सेक्टर-29 पार्ट-2 स्थित एक टेक्सटाइल मशीनरी फैक्ट्री मालिक के बेटे का अपहरण के प्रयास का मामला सामने आया है। बदमाशों ने न केवल उसकी गाड़ी का पीछा किया, बल्कि फैक्ट्री के गेट पर दंगा करते हुए गार्ड के साथ बदतमीजी की और जान से मारने की धमकी भी दी।

पुलिस ने इस मामले में नामजद आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। सेक्टर-18 निवासी आकांशु ने पुलिस को बताया कि 27 फरवरी की सुबह करीब 11:30 बजे जब वह अपनी फैक्ट्री से काम के सिलसिले में अपनी गाड़ी लेकर निकले।
गेट के बाहर पहले से ही कृष्ण व उसका बेटा और 10-15 अन्य अज्ञात लोग 5-6 गाड़ियों के साथ खड़े थे। उन्हें देखते ही कृष्ण ने चिल्लाकर कहा, यह मुकेश का लड़का है, इसका पीछा करो।

इसके बाद 2-3 गाड़ियों ने अपहरण की नीयत से आकांशु की गाड़ी का पीछा शुरू कर दिया, लेकिन वह किसी तरह बचकर निकलने में कामयाब रहे। इसी दौरान फैक्ट्री के अकाउंटेंट विशाल ने फोन पर सूचना दी कि कई लोग फैक्ट्री के गेट पर दंगा कर रहे हैं। सुरक्षा गार्ड निशांत मलिक के साथ बदतमीजी की और धमकी दी कि मुकेश और उसके बेटे ने बहुत पैसे कमा लिए हैं।

Leave a Comment

2