‘बेबी बॉस’ ने मारी एंट्री! राहुल द्रविड़ के बेटे को मिली इंडिया की ब्लू जर्सी, वैभव सूर्यवंशी के बीच छाए

नई दिल्ली  इंग्लैंड दौरे पर गए 15 साल के वैभव सूर्यवंशी की हर तरफ चर्चा है कि उनका टीम इंडिया के लिए डेब्यू कब होगा. वैभव पिछले तीन टी20 में टीम इंडिया में शामिल होने के बावजूद नहीं खेले, इसी बीच भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज और कोच रहे राहुल द्रविड़ के छोटे बेटे अन्वय की इंडिया अंडर-19 टीम में डेब्यू हो गया. अन्वय ने भारत की अंडर-19 टीम में श्रीलंका अंडर-19 टीम के लिए डेब्यू किया है. यशवर्धन चौहान की कप्तानी वाली टीम में अन्वय को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है।  बता दें कि अन्वय द्रविड़ एक

Wrriten By :

Editor

Published On :

जुलाई 4, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

नई दिल्ली
 इंग्लैंड दौरे पर गए 15 साल के वैभव सूर्यवंशी की हर तरफ चर्चा है कि उनका टीम इंडिया के लिए डेब्यू कब होगा. वैभव पिछले तीन टी20 में टीम इंडिया में शामिल होने के बावजूद नहीं खेले, इसी बीच भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज और कोच रहे राहुल द्रविड़ के छोटे बेटे अन्वय की इंडिया अंडर-19 टीम में डेब्यू हो गया. अन्वय ने भारत की अंडर-19 टीम में श्रीलंका अंडर-19 टीम के लिए डेब्यू किया है. यशवर्धन चौहान की कप्तानी वाली टीम में अन्वय को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है। 

बता दें कि अन्वय द्रविड़ एक विकेटकीपर बल्लेबाज हैं. अन्वय ने जूनियर लेवल क्रिकेट में पिछले कुछ समय से दमदार खेल का प्रदर्शन किया, जिसके कारण उन्हें भारत के अंडर-19 टीम में चुना गया है. इससे पहले अन्वय को पिछले साल अफगानिस्तान अंडर-19 टीम के खिलाफ इंडिया बी अंडर-19 की तरफ से मैदान पर उतरने का मौका मिला था. इस मैच में अन्वय बल्लेबाजी में शून्य पर आउट हुए थे, लेकिन विकेटकीपिंग में उन्होंने सबको खूब प्रभावित किया और 2 कैच लिए थे। 

कर्नाटक अंडर-19 टीम के कप्तान भी रहे हैं अन्वय
अन्वय द्रविड़ को लोग जितना उनके पिता राहुल द्रविड़ की वजह से जान रहे हैं, उतना उनके खेल से अभी नहीं जाना गया है. बहुत कम लोगों को पता है कि अन्वय ने हाल ही में कर्नाटक के लिए वीनू मांकड़ ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल में कप्तानी भी की थी. इस टूर्नामेंट में उनके प्रदर्शन की बात करें तो वह भी बहुत शानदार रहा था. अन्वय ने कर्नाटक की तरफ से खेलते हुए कुल 6 पारियों में 220 रन बनाए थे. इस दौरान उनके रन बनाने का औसत 55.00 का था. सिर्फ इतना ही नहीं, अन्वय टूर्नामेंट में दूसरे लीडिंग रन स्कोरर रहे थे। 

श्रीलंका दौरे के लिए इंडिया अंडर-19 वनडे टीम
यशवर्धन सिंह चौहान (कप्तान), लक्ष्य रायचंदानी (उप-कप्तान), विनीत वी के, वुटकुर यशवीर गौड़, रोहित अनिल यादव, शाविन वी, काव्य पारस पटेल, अर्जुन राजपूत, कुशाग्र ओझा, रजत बघेल (विकेटकीपर), अन्वय द्रविड़ (विकेटकीपर), सागर विर्क, अनमोलजीत सिंह, मोहित उल्वा, ईशान सूद। 

2