
Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की तारीखों (23 और 29 अप्रैल) के ऐलान के कुछ ही घंटों के भीतर चुनाव आयोग ने ममता सरकार के खिलाफ बड़ा प्रशासनिक चाबुक चलाया है। आयोग ने मुख्य सचिव (Chief Secretary) नंदिनी चक्रवर्ती, गृह सचिव (Home Secretary) जगदीश प्रसाद मीणा, DGP पीयूष पांडेय और कोलकाता पुलिस कमिश्नर सुप्रतिम सरकार को तत्काल प्रभाव से पद से हटा दिया है।










