Advertisements

Mamata Banerjee: वेस्ट बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले ममता बनर्जी की राजनीतिक स्थिति चुनौतीपूर्ण नजर आ रही है। सुप्रीम कोर्ट में SIR मामले में उन्हें झटका लगा है, वहीं TMC के करीबी नेता सुमन भट्टाचार्य ने पार्टी में उनकी सत्ता केंद्रीकरण और तानाशाही रवैये को लेकर आरोप लगाए हैं। कोर्ट की फटकार और अपने ही नेताओं की नाराज़गी के बीच ममता की ‘संघर्षशील नेता’ की छवि पर सवाल उठ रहे हैं, जो बंगाल चुनाव में उनके लिए बड़ी चुनौती बन सकती है।









