Bihar Assembly Elections: बिहार विधानसभा चुनाव का पहला चरण ऐतिहासिक साबित हुआ है। गुरुवार, 6 नवंबर को 18 जिलों की 121 सीटों पर हुए मतदान में 64.66 प्रतिशत लोगों ने अपना वोट डाला। यह पिछले चुनाव की तुलना में लगभग साढ़े आठ प्रतिशत अधिक है, जो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लिए चिंता का कारण बन सकता है। पिछले चुनावी पैटर्न को देखें तो जब भी मतदान प्रतिशत पांच प्रतिशत या उससे अधिक बढ़ा है, सत्ता में बदलाव देखने को मिला है।
इस बार का चुनाव बिहार के लिए खास माना जा रहा है, क्योंकि पहली बार इतना अधिक मतदान हुआ है। अगर साल 2020 की बात करें तो पहले चरण में 56.1 प्रतिशत मतदान हुआ था, जबकि उस समय केवल 71 सीटों पर वोटिंग हुई थी। इस बार पहले चरण में 121 सीटों पर मतदान हुआ, जो अब तक के रिकॉर्ड को पार कर रहा है।