Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर बयानबाजी में भी खूब तेजी देखने को मिल रही है। एक ओर जहां कांग्रेस के नेता राहुल गांधी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखी टिप्पणी करते नजर आ रहे हैं तो वहीं इसी कड़ी में चुनाव के लिए कांग्रेस के प्रभारी और वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत का सीएम नीतीश कुमार को लेकर कड़ी प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार, जो कभी प्रधानमंत्री पद के दावेदार माने जाते थे, आज ऐसी स्थिति में हैं कि भाजपा उन्हें मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित करने को भी तैयार नहीं है।
Read more: UP Assembly Election: लखनऊ बैठक में मायावती का बड़ा दांव, 2027 के लिए दलित-मुस्लिम एकता पर जोर
अशोक गहलोत ने कसा तंज…
कांग्रेस के प्रभारी और वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने सत्ता में नीतीश कुमार को लेकर कहा कि बार-बार गठबंधन बदलकर अपनी छवि को नुकसान पहुंचाया है। उन्होंने कहा, “एक समय था जब नीतीश कुमार को राष्ट्रीय स्तर पर एक मजबूत नेता के रूप में देखा जाता था, लेकिन अब वे इस स्थिति में हैं कि सरकार बनने पर भी यह तय नहीं है कि वे मुख्यमंत्री रहेंगे या नहीं।” गहलोत ने नीतीश पर आरोप लगाया कि उन्होंने सिद्धांतों से समझौता कर केवल सत्ता की राजनीति की, जिसके कारण जनता का भरोसा उनसे उठ गया है।
Read more: Umesh Pal Murder Case: उमेश पाल केस में पुलिस की सख्त कार्रवाई, उमर-अली पर गैंगस्टर एक्ट लागू…
“बिहार का चुनाव देश के लिए अहम संदेश देगा”
राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री ने दावा किया कि बिहार में इस बार महागठबंधन की जीत निश्चित है। उन्होंने कहा कि यह चुनाव सिर्फ बिहार का नहीं, बल्कि पूरे देश के राजनीतिक भविष्य को दिशा देगा। “बिहार से निकलने वाला संदेश पूरे देश में जाएगा। यह बदलाव महागठबंधन के लिए नहीं, बल्कि लोकतंत्र और देश के भविष्य के लिए जरूरी है।”
“ राहुल गांधी की यात्रा से बदला माहौल”
गहलोत ने कहा कि बिहार में महागठबंधन पूरी तरह एकजुट है और राहुल गांधी की यात्राओं ने माहौल को पूरी तरह बदल दिया है। उन्होंने कहा कि जनता अब बदलाव चाहती है और महागठबंधन इस बदलाव का नेतृत्व करेगा।“राहुल गांधी की पदयात्रा ने बिहार में उम्मीद और विश्वास का माहौल बनाया है। अब जनता बीजेपी और जेडीयू की नीतियों से थक चुकी है।”
“बीजेपी के घमंड को तोड़ना जरूरी”
इसके साथ ही गहलोत ने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि, “बीजेपी लोकतांत्रिक चुनावों को दंगल और युद्ध में बदल देती है। यह लोकतंत्र के लिए खतरनाक है। चुनाव जनता की सेवा और विकास के लिए होना चाहिए, न कि सत्ता के अहंकार के लिए।” उन्होंने यह भी कहा कि बीजेपी के नेताओं में सत्ता का घमंड आ गया है, और बिहार की जनता अब इस घमंड को तोड़ने के लिए तैयार है।
Read more: IND vs AUS T20: टॉस हारकर भारत करेगा पहले बल्लेबाजी, बुमराह की वापसी
20 वर्षों से एक ही चेहरा…
गहलोत ने कहा कि बिहार की जनता पिछले 20 वर्षों से एक ही चेहरे को देख रही है और अब राज्य को नए नेतृत्व की आवश्यकता है। “लोग अब शिक्षा, रोजगार और विकास चाहते हैं। बिहार को नई सोच और नई दिशा की जरूरत है।”

