BJP Slams Congress on PM Modi Poster:जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के बाद राजनीतिक बयानबाजी चरम पर पहुंच गई है। हमले के बाद कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निशाने पर लेते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्टर साझा किया, जिसमें पीएम मोदी को ‘गायब’ दिखाया गया। पोस्टर में प्रधानमंत्री के सिर और हाथ-पैर गायब नजर आ रहे हैं और इसके साथ लिखा था – “जिम्मेदारी के समय GAYAB”।इस पोस्ट पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। पार्टी के प्रवक्ता गौरव भाटिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस पर तीखे शब्दों में हमला बोला। उन्होंने कहा कि यह पोस्ट आतंक के समर्थकों को सीधा सिग्नल देने जैसा है।
Read more :Rapper Vedan Arrested:मलयालम रैपर वेदान गिरफ्तार…फ्लैट से बरामद हुआ गांजा और तेंदुए के दांत
“कांग्रेस पाकिस्तान को भेज रही है संकेत”
गौरव भाटिया ने कांग्रेस पर देश को कमजोर करने का आरोप लगाते हुए कहा,-“प्रधानमंत्री मोदी इस देश की चट्टान हैं, उन्हें तोड़ने का प्रयास कांग्रेस कर रही है। राहुल गांधी के इशारे पर ऐसे पोस्ट किए जाते हैं जिससे भारत की भावनाओं को ठेस पहुंचे। यह साफ संकेत है कि कांग्रेस पाकिस्तान को संदेश दे रही है कि भारत में भ्रम और विभाजन फैलाओ।”उन्होंने आगे कहा, “पूरे विश्व में भारतीय मूल के लोग पाकिस्तान हाई कमीशन के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं। ऐसे में कांग्रेस का यह रवैया न केवल शर्मनाक है बल्कि देशद्रोह जैसा है।”
Read more :Gold Price Today 29 April:फिर महंगा हुआ सोना…. जानिए आज आपके शहर में क्या है ताजा भाव
“कांग्रेस और पाकिस्तान के इरादे एक जैसे हैं”
भाटिया ने कहा कि पाकिस्तान के एक अधिकारी द्वारा “सर तन से जुदा” जैसी टिप्पणी के बाद कांग्रेस द्वारा ‘गायब’ पोस्ट डालना एक खतरनाक संयोग नहीं बल्कि सोचा-समझा कदम है।उन्होंने कहा,”आतंकियों और आतंकी देशों को सबक सिखाने के समय कांग्रेस ऐसे पोस्ट डालती है। यह वही सोच है जो बिरयानी खिलाकर आतंकियों को संभालने में विश्वास रखती थी। लेकिन आज का भारत निर्णायक है, आतंक का जवाब अब बिरयानी से नहीं, गोलियों से दिया जाएगा।”
“लश्कर-ए-पाकिस्तान कांग्रेस कहना गलत नहीं”
भाटिया ने कांग्रेस की तुलना लश्कर-ए-तैयबा जैसे आतंकी संगठन से करते हुए कहा,-“कांग्रेस को लश्कर-ए-पाकिस्तान कांग्रेस कहा जाए तो यह गलत नहीं होगा। जब देश की सेना, सरकार और नागरिक एकजुट हैं, तब कांग्रेस ऐसे पोस्ट कर देश को विभाजित करने की कोशिश कर रही है।”