
BJP Next PM: 2027 के चुनावों से पहले उत्तर प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज है। मोदी के बाद प्रधानमंत्री पद की दौड़ में योगी आदित्यनाथ और अमित शाह के नाम सबसे आगे बताए जा रहे हैं। दोनों नेताओं के बीच राजनीतिक तनातनी की खबरें आम हो गई हैं। शाह यूपी में ब्राह्मण वोटरों और विधायकों के जरिए अपना असर बढ़ाने की रणनीति बना रहे हैं, जबकि योगी की लोकप्रियता और संत छवि के बावजूद सत्ता संघर्ष और गठजोड़ उनके लिए बड़ी चुनौती साबित हो सकते हैं।











