Blood Sugar Control: ब्लड शुगर को नेचुरली इन तरीको से करें कंट्रोल

ब्लड शुगर अब सिर्फ डायबिटीज मरीजों की समस्या नहीं रही। गलत खानपान, अनियमित दिनचर्या और तनाव के कारण अक्सर शुगर अस्थिर हो जाता है।

ब्लड शुगर को नेचुरली इन तरीको से करें कंट्रोल

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

जनवरी 19, 2026

Blood Sugar Control: आजकल केवल डायबिटीज मरीज ही नहीं, बल्कि कई लोग ब्लड शुगर के उतार-चढ़ाव की समस्या से जूझ रहे हैं। गलत खानपान, अनियमित दिनचर्या, तनाव और शारीरिक गतिविधि की कमी के कारण अक्सर शुगर लेवल अस्थिर हो जाता है। ऐसे में लोग दवाइयों और सप्लीमेंट्स का सहारा लेने लगते हैं, लेकिन एक्सपर्ट्स का मानना है कि सही डाइट और जीवनशैली अपनाकर ब्लड शुगर को नेचुरली नियंत्रित किया जा सकता है। एक रिसर्च के अनुसार, हेल्दी आदतें, नियमित व्यायाम और संतुलित आहार ब्लड शुगर को स्थिर रखने में मदद करते हैं। एक चिकित्सा विशेषज्ञ के अनुसार, कुछ आसान तरीकों को अपनाकर शुगर लेवल को नेचुरली नियंत्रित किया जा सकता है।

अदरक के चौंकाने वाले फायदे: इन 4 तरह के लोगों को जरूर मिलती है खास राहत

इंटरमिटेंट फास्टिंग अपनाएं

एक रिसर्च के अनुसार, डॉक्टर की सलाह से 12 से 16 घंटे की इंटरमिटेंट फास्टिंग की जा सकती है। उदाहरण के लिए, सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक भोजन करना। यह तरीका इंसुलिन का सही उपयोग करने में मदद करता है और फैट मेटाबॉलिज्म को भी बढ़ाता है। हालांकि, डायबिटीज या किसी अन्य बीमारी से ग्रस्त लोग इसे अपनाने से पहले डॉक्टर से सलाह लें।

हर्बल सपोर्ट का सहारा लें

करेला, मेथी के दाने और दालचीनी जैसी हर्बल चीजें ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मदद कर सकती हैं। डॉ. तनुगुला के अनुसार, रोज़ आधा चम्मच दालचीनी चाय में डालकर पीने से खाने के बाद शुगर स्पाइक कम हो सकते हैं। ये हर्बल उपाय इंसुलिन स्राव को बेहतर बनाने में सहायक माने जाते हैं।

शंख भस्म: हड्डियों और जोड़ों के लिए अमृत, कैल्शियम से भरपूर लाभकारी तत्व

समय पर भोजन करें

रोज एक ही समय पर भोजन करना ब्लड शुगर को स्थिर रखने का सबसे आसान तरीका है। इससे शरीर को इंसुलिन रिलीज करने में आसानी होती है और अचानक शुगर बढ़ने की समस्या नहीं होती। अनियमित समय पर भोजन करने से शुगर लेवल अस्थिर हो सकता है।

डाइट में फाइबर बढ़ाएं

फाइबर ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में अहम भूमिका निभाता है। यह शुगर के अवशोषण की प्रक्रिया को धीमा करता है, जिससे शुगर धीरे-धीरे ब्लड में जाती है। साबुत अनाज, सब्जियां, फल और दालें अच्छे फाइबर स्रोत हैं। फाइबर पेट को लंबे समय तक भरा रखता है और शुगर लेवल स्थिर बनाता है।

प्रोटीन का सेवन करें

ब्लड शुगर को नेचुरली इन तरीको से करें कंट्रोल
ब्लड शुगर को नेचुरली इन तरीको से करें कंट्रोल

प्रोटीन न केवल मसल्स को मजबूत बनाता है, बल्कि खाने के बाद शुगर स्पाइक को भी कम करता है। अंडे, दालें, पनीर, दही, नट्स और बीज प्रोटीन के अच्छे स्रोत हैं। संतुलित प्रोटीन इंटेक से ब्लड शुगर नियंत्रित रहता है।

Peas Benefits: सर्दियों की ताजी हरी मटर या सालभर मिलने वाली पीली मटर, कौन सी बेहतर?

पोर्शन साइज पर ध्यान दें

ज्यादा मात्रा में खाना खाने से ब्लड में ग्लूकोज तेजी से बढ़ सकता है। इसलिए हर भोजन में संतुलित और सीमित मात्रा में खाना जरूरी है। यह इंसुलिन पर दबाव कम करता है और शुगर लेवल को नियंत्रित रखता है।

लो ग्लाइसेमिक फूड्स को डाइट में शामिल करें

लो ग्लाइसेमिक फूड्स को डाइट में शामिल करें
लो ग्लाइसेमिक फूड्स को डाइट में शामिल करें

लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले फूड्स धीरे-धीरे शुगर रिलीज करते हैं, जिससे एनर्जी लेवल स्थिर रहता है और अचानक शुगर स्पाइक नहीं होता। ओट्स, ब्राउन राइस, हरी सब्जियां और फल ऐसे ही फूड्स हैं जिन्हें डाइट में शामिल किया जा सकता है।

Health Tips: वजन घटाने के लिए बेस्ट है ओट्स की रोटी, जानें बनाने का आसान तरीका