Border 2 Box Office: बॉर्डर 2 का बॉक्स ऑफिस धमाका, 6 दिन में ही ‘धुरंधर’ को पछाड़ा

सनी देओल की फिल्म 'बॉर्डर 2' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। रिलीज के सिर्फ 6 दिनों में इसने 'धुरंधर' की पहले हफ्ते की कमाई को पीछे छोड़ दिया।

Wrriten By :

Nivedita Kasaudhan

Published On :

जनवरी 29, 2026

Advertisements
728x90-Kanya-Sumangla-Mission-Shakti-Digital

Border 2 Box Office: 2026 की सबसे प्रत्याशित फिल्मों में से एक ‘बॉर्डर 2’ ने रिलीज होते ही दर्शकों का दिल जीत लिया है। अनुराग सिंह निर्देशित इस फिल्म में सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ होते ही सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया था, और सिनेमाघरों में पहुंचते ही यह क्रेज़ दर्शकों के बीच झलक गया।

सनी देओल की यह वॉर ड्रामा फिल्म अपने दमदार प्रदर्शन और स्टार कास्ट के चलते पहले ही दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई। फिल्म का पहला दिन का कलेक्शन 30 करोड़ रुपये रहा, जिसने दर्शकों की उम्मीदों को और बढ़ा दिया। ओपनिंग वीकेंड में बॉर्डर 2 ने 180 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया, जो इस साल की शुरुआत में किसी भी फिल्म के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।

कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

बॉर्डर 2 की 6 दिन की कमाई

Border 2 Box Office
बॉर्डर 2 का बॉक्स ऑफिस धमाका

बॉर्डर 2 के ओपनिंग वीकेंड के बाद भी फिल्म ने दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचा, लेकिन पांचवें दिन के बाद कलेक्शन में गिरावट देखने को मिली। फिल्म के बॉक्स ऑफिस आंकड़े इस प्रकार हैं-

पहला दिन: 30 करोड़ रुपये

दूसरा दिन: 36.5 करोड़ रुपये

तीसरा दिन: 54.5 करोड़ रुपये

चौथा दिन: 59 करोड़ रुपये

पाँचवाँ दिन: 20 करोड़ रुपये

छठा दिन: 13 करोड़ रुपये

इन आंकड़ों के साथ फिल्म ने छठे दिन तक भारत में कुल नेट कलेक्शन 213 करोड़ रुपये कर लिया है।

धुरंधर को पछाड़ा, रिकॉर्ड तोड़ा

हालांकि बॉर्डर 2 के छठे दिन कलेक्शन में गिरावट आई, फिर भी इसने रणवीर सिंह स्टारर ‘धुरंधर’ के पहले हफ्ते के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। 6 दिनों में बॉर्डर 2 ने 213 करोड़ रुपये की कमाई कर ली, जबकि धुरंधर ने अपने पहले हफ्ते में 207 करोड़ रुपये ही कमाए थे। यानी बॉर्डर 2 ने महज 6 करोड़ रुपये के अंतर से धुरंधर को मात दे दी। इस सफलता से यह साफ है कि बॉर्डर 2 न केवल दर्शकों का पसंदीदा बन गई है बल्कि बॉक्स ऑफिस पर भी अपने दमदार प्रदर्शन से रिकॉर्ड बना रही है।

बॉर्डर 2 की स्टार कास्ट और निर्देशन

Border 2 Box Office
बॉर्डर 2 का बॉक्स ऑफिस धमाका

बॉर्डर 2 की सफलता में सनी देओल का लीड रोल और स्टार कास्ट की केमिस्ट्री अहम भूमिका निभा रही है। फिल्म में वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। फीमेल लीड में मोना सिंह, सोनम बाजवा और मेधा राणा शामिल हैं। फिल्म का निर्देशन अनुराग सिंह ने किया है, जिन्होंने 1997 की क्लासिक फिल्म ‘बॉर्डर’ के सीक्वल को आधुनिक अंदाज में पेश किया है। फिल्म 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई और रिलीज के तुरंत बाद बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है।

ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस