Border 2 box office collection day 1: ‘बॉर्डर 2’ की धमाकेदार शुरुआत, बॉक्स ऑफिस पर गूंजा सनी का दम

सनी देओल की 'बॉर्डर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की, पहले दिन ही दर्शकों का दिल जीतते हुए थिएटर्स में जबरदस्त क्रेज और भीड़ देखी गई।

Border 2 Box Office Day 5

Wrriten By :

Nivedita Kasaudhan

Published On :

जनवरी 24, 2026

Advertisements
728x90-Pension-Mission-Shakti-Digital

Border 2 box office collection day 1: बॉलीवुड के वॉर ड्रामा प्रेमियों के लिए खुशखबरी है। सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ ने शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर दिया है। फिल्म की एडवांस बुकिंग से ही इसका क्रेज साफ नजर आ रहा था और पहले दिन के शो हाउसफुल रहे। लंबे समय बाद किसी फिल्म को लेकर दर्शकों में इतनी दीवानगी देखने को मिली है। हर तरफ केवल सनी देओल की ‘दहाड़’ सुनाई दे रही है।

फिल्म की कहानी, एक्शन और स्टार कास्ट ने दर्शकों को आकर्षित किया। फिल्म में सनी देओल के अलावा वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। इसके साथ ही मोना सिंह, सोनम बाजवा और अन्या सिंह ने भी महत्वपूर्ण किरदार निभाए हैं। फिल्म का निर्देशन अनुराग सिंह ने किया है, जबकि प्रोडक्शन की जिम्मेदारी भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, जेपी दत्ता और निधि दत्ता ने संभाली है।

पहले शो के बाद बोले दर्शक: बॉर्डर 2 ने जीता दिल, दमदार डायलॉग्स रहे सीटीमार

पहले दिन की कमाई और रिकॉर्ड्स

Border 2 box office collection day 1
‘बॉर्डर 2’ की धमाकेदार शुरुआत

‘बॉर्डर 2’ ने पहले दिन ही 30 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है। ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क के अनुसार यह आंकड़ा शुरुआती अनुमान है और ऑफिशियल डेटा आने के बाद थोड़ा बहुत बदलाव हो सकता है। एडवांस बुकिंग से ही फिल्म ने 12.5 करोड़ रुपये बटोर लिए थे और पूरे भारत में 4 लाख से ज्यादा टिकटें बिक चुकी थीं। यह आंकड़ा साल 2025 की सबसे बड़ी हिट फिल्म ‘धुरंधर’ से भी अधिक है।

728x90-Pension-Mission-Shakti-Digital

पहले दिन की इस जबरदस्त कमाई के बाद अनुमान लगाया जा रहा है कि फिल्म पहले वीकेंड में 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर सकती है। हालांकि, ‘बॉर्डर 2’ ने विक्की कौशल की ‘छावा’ का पहला दिन का रिकॉर्ड (32 करोड़ रुपये) तो नहीं तोड़ा, और न ही यह सनी देओल के लिए 2023 में आई ब्लॉकबस्टर ‘गदर 2’ (40.10 करोड़ रुपये) का रिकॉर्ड छू पाई।

दर्शकों की प्रतिक्रिया और फिल्म का आकर्षण

फिल्म के पहले दिन दर्शकों की प्रतिक्रिया बेहद सकारात्मक रही। सनी देओल के फैंस ने उनके दमदार एक्शन और स्क्रीन प्रेजेंस की जमकर तारीफ की। लंबे समय बाद सनी देओल की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भारी क्रेज और उत्साह जगाया है। सोशल मीडिया पर दर्शक फिल्म के पहले शॉट्स और सनी देओल के एक्शन सीन्स की चर्चा कर रहे हैं।

फिल्म की उम्मीदें और भविष्य

Border 2 box office collection day 1
‘बॉर्डर 2’ की धमाकेदार शुरुआत

‘बॉर्डर 2’ को साल 2026 की पहली बड़ी बॉलीवुड रिलीज माना जा रहा था और पहले दिन के नतीजों ने इसे साबित कर दिया कि फिल्म दर्शकों की उम्मीदों पर खरी उतरी है। अब फिल्म की कमाई के अगले दिन भी शानदार रहने की उम्मीद जताई जा रही है। शुरुआती आंकड़े देखकर ट्रेड विश्लेषक भी इसे हिट मान रहे हैं और अनुमान है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर लंबी पारी खेल सकती है।

Border 2:1971 की जंग के नायक Hoshiar Singh Dahiya की वीरगाथा, देखिये उनकी अमर कहानी