Border 2 Box Office: बॉक्स ऑफिस पर तहलका, नई फिल्में ‘बॉर्डर 2’ के सामने फेल, देखें आंकड़े

बॉक्स ऑफिस पर ‘बॉर्डर 2’ का दबदबा जारी है। नई रिलीज़ फिल्में ‘वध 2’, ‘भाभीजी आप घर पर हैं’ और ‘विद लव’ पहले दिन ही कमजोर प्रदर्शन कर रही हैं। शाम 4 बजे तक का कलेक्शन बताता है कि बॉर्डर 2 ने बाकी फिल्मों को पूरी तरह पीछे छोड़ दिया है।

नई फिल्में ‘बॉर्डर 2’ के सामने फेल, देखें आंकड़े

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

फ़रवरी 6, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

Border 2 Box Office: बॉलीवुड के बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों सनी देओल और वरुण धवन की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ का जलवा बरकरार है। 14 दिन पूरे होने के बावजूद यह फिल्म हर दिन शानदार कमाई कर रही है और दर्शकों का क्रेज लगातार बना हुआ है। वहीं शुक्रवार को कई नई फिल्में रिलीज़ हुईं, लेकिन पहले दिन ही ‘बॉर्डर 2’ की धमाकेदार कमाई ने उन्हें पीछे धकेल दिया। आइए देखते हैं आज शाम 4 बजे तक इन फिल्मों का हाल और कलेक्शन।

11:11 के खास मुहूर्त में येशा रूघानी की सगाई, डायरेक्टर मंगेतर का पहली बार सामने आया चेहरा

‘वध 2’ का बॉक्स ऑफिस पर धीमा प्रदर्शन

‘वध 2’ का बॉक्स ऑफिस पर धीमा प्रदर्शन
‘वध 2’ का बॉक्स ऑफिस पर धीमा प्रदर्शन

‘वध 2’ शुक्रवार को रिलीज हुई नई फिल्मों में से एक है। सैकनिक के आंकड़ों के अनुसार शाम 4 बजे तक इस फिल्म ने केवल 7 लाख रुपये का कलेक्शन किया। फिल्म की थियेटर ऑक्यूपेंसी सिर्फ 4.34% रही। फिल्म के निर्देशक जसपाल सिंह संधू हैं, और इसमें नीना गुप्ता, संजय मिश्रा, योगिता बिहानी, अक्षय डोगरा, कुमुद मिश्रा, अमित सिंह, शिल्पा शुक्ला जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में हैं।

‘भाभीजी आप घर पर हैं’ का दिन 1

‘भाभीजी आप घर पर हैं’ का दिन 1
‘भाभीजी आप घर पर हैं’ का दिन 1

कॉमेडी फिल्म ‘भाभीजी आप घर पर हैं’ ने भी बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक शुरुआत नहीं की। शाम 4 बजे तक इसने केवल 4 लाख रुपये का कलेक्शन किया। मॉर्निंग शोज़ की ऑक्यूपेंसी 5.10% दर्ज की गई। फिल्म के निर्देशक शशांक बाली हैं। इसमें रोहिताश्व गौर, आसिफ शेख, रवि किशन, मुकेश तिवारी, शुभांगी आत्रे और विदिशा श्रीवास्तवा मुख्य भूमिका में हैं।

Ghooskhor Pandat Controversy: मनोज बाजपेयी की फिल्म पर लखनऊ में FIR, जानें पूरा मामला

‘विद लव’ ने रोमांटिक दर्शकों को भाया

‘विद लव’ ने रोमांटिक दर्शकों को भाया
‘विद लव’ ने रोमांटिक दर्शकों को भाया

तीसरी रिलीज़ ‘विद लव’ ने शाम 4 बजे तक 22 लाख रुपये की कमाई की। इस फिल्म की मॉर्निंग शो ऑक्यूपेंसी 13.69% रही। यह फिल्म तमिल और तेलुगु में रिलीज़ हुई है, और मुख्य कलाकार हैं अबिशन जीविंथ, अनस्वरा राजन, हरीश कुमार और काव्या अनिल।

‘बॉर्डर 2’ का शानदार 15वां दिन

सनी देओल और वरुण धवन स्टारर ‘बॉर्डर 2’ का आज 15वां दिन है। इस फिल्म ने शाम 4 बजे तक 0.66 करोड़ रुपये (66 लाख) की कमाई की और कुल भारत में अब तक 295.06 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। इस फिल्म ने पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर दबदबा बना रखा है और दर्शकों का क्रेज लगातार बरकरार है।

Rajpal Yadav: दिल्ली हाईकोर्ट की सख्ती, अभिनेता राजपाल यादव को जाना पड़ा तिहाड़ जेल

‘मर्दानी 3’ का हाल

‘मर्दानी 3’ का हाल
‘मर्दानी 3’ का हाल

रानी मुखर्जी की फिल्म ‘मर्दानी 3’ का आज रिलीज़ का 8वां दिन है। शाम 4 बजे तक इसने 0.35 करोड़ रुपये (35 लाख) की कमाई की और अब तक इंडिया में कुल 26.65 करोड़ रुपये कमा चुकी है।

2