आम्रेश्वर धाम में छऊ नृत्य ने बांधा समां, राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित महिला मंडली ने दी प्रस्तुति

खूंटी बाबा आम्रेश्वर धाम में आयोजित मंडा महोत्सव का समापन आज यानी 3 अप्रैल शुक्रवार को भव्य झूलन कार्यक्रम के साथ हुआ. इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और पूरे क्षेत्र में आस्था का अद्भुत दृश्य देखने को मिला. छऊ नृत्य ने बांधा समां समापन से एक दिन पूर्व 2 अप्रैल गुरुवार की रात आयोजित जागरण कार्यक्रम में पश्चिम बंगाल के पुरुलिया (बोंगाबारी) से आई राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित उस्ताद सुनीता महतो की महिला मंडली तथा चिरकाडीह, पुरुलिया की उस्ताद ममता महतो की महिला मंडली द्वारा भव्य छऊ नृत्य प्रस्तुत किया गया. छऊ नृत्य की आकर्षक प्रस्तुति ने

Wrriten By :

Editor

Published On :

अप्रैल 3, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

खूंटी
बाबा आम्रेश्वर धाम में आयोजित मंडा महोत्सव का समापन आज यानी 3 अप्रैल शुक्रवार को भव्य झूलन कार्यक्रम के साथ हुआ. इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और पूरे क्षेत्र में आस्था का अद्भुत दृश्य देखने को मिला.
छऊ नृत्य ने बांधा समां

समापन से एक दिन पूर्व 2 अप्रैल गुरुवार की रात आयोजित जागरण कार्यक्रम में पश्चिम बंगाल के पुरुलिया (बोंगाबारी) से आई राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित उस्ताद सुनीता महतो की महिला मंडली तथा चिरकाडीह, पुरुलिया की उस्ताद ममता महतो की महिला मंडली द्वारा भव्य छऊ नृत्य प्रस्तुत किया गया. छऊ नृत्य की आकर्षक प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया. आसपास के गांवों से पहुंचे हजारों महिला-पुरुष पूरी रात कार्यक्रम का आनंद लेते रहे.

झूलन कार्यक्रम में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
शुक्रवार को सुबह लगभग 10 बजे झूलन कार्यक्रम प्रारंभ हुआ, जिसमें भगतों को बारी-बारी से झुलाया गया. इस दौरान श्रद्धा के फूल लेने के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और पूरा परिसर भक्तिमय माहौल से गूंज उठा.

बेहतर व्यवस्था से शांतिपूर्ण संपन्न हुआ मेला
मेला परिसर में व्यवस्था बनाए रखने के लिए मंडा मेला समिति के महामंत्री सहित सभी सदस्य और बड़ी संख्या में स्वयंसेवक तैनात रहे. उनके प्रयास से भीड़ नियंत्रित रही और किसी भी श्रद्धालु को कोई असुविधा नहीं हुई. इस प्रकार मंडा महोत्सव सफलतापूर्वक संपन्न हो गया

 

Leave a Comment

2