हरियाणा में 10वीं-12वीं के फरवरी से शुरू होंगे एग्जाम

चंडीगढ़. हरियाणा स्कूल शिक्षा बोर्ड ने दसवीं और बारहवीं की परीक्षाओं का शेड्यूल वेबसाइट पर जारी कर दिया है। बोर्ड के शेड्यूल के हिसाब से 25 फरवरी से बारवहीं का पहला पेपर अंग्रेजी विषय का होगा जबकि 26 फरवरी को दसवीं के गणित की पहली परीक्षा ली जाएगी। पूरे प्रदेश में 5.21 लाख परीक्षार्थी बोर्ड का एग्जाम देंगे। बोर्ड ने दो किलोमीटर दायरे में ही परीक्षा केंद्र बनाए हैं। वहीं उत्तर पुस्तिका पर पहली बार बार कोड दिया जाएगा। बोर्ड ने यह व्यवस्था नकल रोकने के लिए की है।  एक ही सत्र में आयोजित होंगी परीक्षाएं हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड

Wrriten By :

Editor

Published On :

जनवरी 27, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

चंडीगढ़.

हरियाणा स्कूल शिक्षा बोर्ड ने दसवीं और बारहवीं की परीक्षाओं का शेड्यूल वेबसाइट पर जारी कर दिया है। बोर्ड के शेड्यूल के हिसाब से 25 फरवरी से बारवहीं का पहला पेपर अंग्रेजी विषय का होगा जबकि 26 फरवरी को दसवीं के गणित की पहली परीक्षा ली जाएगी।

पूरे प्रदेश में 5.21 लाख परीक्षार्थी बोर्ड का एग्जाम देंगे। बोर्ड ने दो किलोमीटर दायरे में ही परीक्षा केंद्र बनाए हैं। वहीं उत्तर पुस्तिका पर पहली बार बार कोड दिया जाएगा। बोर्ड ने यह व्यवस्था नकल रोकने के लिए की है। 

एक ही सत्र में आयोजित होंगी परीक्षाएं
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की तरफ से जारी डेटशीट के हिसाब से दसवीं और बारहवीं का एग्जाम दोपहर साढ़े 12 बजे से साढ़े तीन बजे तक एक ही सत्र में आयोजित होगा। परीक्षार्थियों के मूल विद्यालय से दो किलोमीटर के दायरे में ही परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। यानी ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को परीक्षा के लिए शहर नहीं जाना होगा। उन्हें नजदीकी सरकारी या फिर निजी विद्यालय में गठित परीक्षा केंद्र के अंदर ही परीक्षा देनी होगी।

Leave a Comment

2