CM Yogi Varanasi Visit: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचे। सोमवार को सीएम योगी का आगमन सुबह 11 बजे के बाद लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, बाबतपुर पर हुआ, जहां प्रशासनिक अधिकारियों और भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इस दौरे का उद्देश्य स्वच्छता, विकास कार्यों की समीक्षा, महिलाओं के सशक्तिकरण और कृषि क्षेत्र से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करना था।
अन्नपूर्णा ट्रस्ट के कार्यक्रम में महिलाओं को मिला प्रोत्साहन
मुख्यमंत्री योगी ने अपने दौरे की शुरुआत अन्नपूर्णा अन्न क्षेत्र ट्रस्ट द्वारा संचालित श्री अन्नपूर्णा ऋषिकुल ब्रह्मचर्याश्रम संस्कृत महाविद्यालय के कार्यक्रम से की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने ट्रस्ट द्वारा प्रशिक्षित 250 महिलाओं को सिलाई मशीनें बांटा। साथ ही, कंप्यूटर सेंटर से प्रशिक्षण प्राप्त तीन बैचों के 15 मेधावी छात्रों को लैपटॉप भी दिए। इसके अलावा, विद्यालय और महाविद्यालय के टॉपर छात्रों को भी पहली बार लैपटॉप मिलने पर विशेष खुशी देखने को मिली।
Read more: Karwa Chauth 2025: इन गलतियों से टूट सकता है व्रत! जानें क्या करें क्या नहीं
स्वच्छता मित्रों का सम्मान समारोह

सीएम योगी इसके बाद सरोज पैलेस, पिपलानी कटरा पहुंचे, जहां स्वच्छता मित्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेश में स्वच्छता के लिए किए जा रहे प्रयासों और सफाई कर्मियों मेहनत की सराहना की। उन्होंने कहा कि सरकार स्वच्छता को लेकर पूरी गंभीरता से कार्य कर रही है और इसमें सफाई कर्मियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। समारोह में मुख्यमंत्री ने करीब 400 सफाईकर्मियों को स्वच्छता किट वितरित कर उन्हें सम्मानित किया।
डीएसआर कॉन्क्लेव-2025 में भागीदारी
आपको बता दें कि, वाराणसी के चांदपुर स्थित अंतरराष्ट्रीय धान अनुसंधान संस्थान के दक्षिण एशिया क्षेत्रीय केंद्र (ISARC) में आयोजित तीन दिवसीय “डायरेक्ट सीडेड राइस (DSR) कॉन्क्लेव-2025” के आयोजन में मुख्यमंत्री ने भाग लिया। यह सम्मेलन खाद्य, जलवायु और पर्यावरणीय सुरक्षा जैसे विषयों पर केंद्रित है, जिसमें विज्ञान, नीति और साझेदारियों के माध्यम से बदलाव पर चर्चा की गई।
Read more: Delhi News: दिल्ली में 18 साल की MBBS छात्रा से दरिंदगी! ब्लैकमेल कर बनाया अश्लील वीडियो
कृषि विभाग की 150वीं वर्षगांठ पर विशेष सत्र
मुख्यमंत्री योगी ने यूपी कृषि विभाग की 150वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित विशेष सत्र का उद्घाटन किया। इसमें उत्तर प्रदेश को 2030 तक वैश्विक खाद्य भंडार आपूर्तिकर्ता बनाने की रणनीति और कृषि क्षेत्र में राज्य की ऐतिहासिक भूमिका पर विचार-विमर्श किया गया।
विकास कार्यों की समीक्षा

दौरे के दौरान मुख्यमंत्री योगी ने काशी विश्वनाथ मंदिर और काल भैरव मंदिर में दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद लिया। उन्होंने सर्किट हाउस में वाराणसी में चल रहे विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक भी की। दौरे के अंत में सीएम योगी ने वाराणसी में रात्रि विश्राम किया।
