हरियाणा में VIP कल्चर पर लगाम, CM नायब सैनी ने घटाया अपने वाहनों का काफिला

चंडीगढ़  हरियाणा के मुख्यमंत्री और मंत्रियों तथा भाजपा के सांसद-विधायकों के वाहनों का काफिला अब छोटा होगा। सप्ताह के एक दिन मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बगैर वाहनों के काम चलाएंगे। अधिकतर सरकारी बैठकें वर्चुअल होंगी ताकि पेट्रोल-डीजल की बचत की जा सके। मुख्यमंत्री ने इंटरनेट मीडिया पर स्वयं यह जानकारी साझा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर हरियाणा सरकार राष्ट्रहित में ईंधन की बचत और संसाधनों के उचित उपयोग के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है। इसी क्रम में मैंने अपने फ्लीट में न्यूनतम वाहनों के उपयोग का निर्णय लिया है। अगले आदेश तक मेरे

Wrriten By :

Editor

Published On :

मई 14, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

चंडीगढ़
 हरियाणा के मुख्यमंत्री और मंत्रियों तथा भाजपा के सांसद-विधायकों के वाहनों का काफिला अब छोटा होगा। सप्ताह के एक दिन मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बगैर वाहनों के काम चलाएंगे। अधिकतर सरकारी बैठकें वर्चुअल होंगी ताकि पेट्रोल-डीजल की बचत की जा सके।

मुख्यमंत्री ने इंटरनेट मीडिया पर स्वयं यह जानकारी साझा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर हरियाणा सरकार राष्ट्रहित में ईंधन की बचत और संसाधनों के उचित उपयोग के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है।

इसी क्रम में मैंने अपने फ्लीट में न्यूनतम वाहनों के उपयोग का निर्णय लिया है। अगले आदेश तक मेरे कारकेड में सुरक्षा की दृष्टि से केवल आवश्यक वाहन ही शामिल होंगे। साथ ही सप्ताह में एक दिन बिना किसी वाहन के कार्य करने का भी संकल्प लिया है।

वाहनों का काफिला अब छोटा होगा
इस फैसले के बाद अब मुख्यमंत्री और मंत्रियों तथा बीजेपी के सांसद-विधायकों के वाहनों का काफिला अब छोटा होगा। सप्ताह के एक दिन मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बगैर वाहनों के काम चलाएंगे। अधिकतर सरकारी बैठकें वर्चुअल होंगी ताकि पेट्रोल-डीजल की बचत की जा सके। मुख्यमंत्री ने इसकी जानकारी कुध इंटरनेट मीडिया के जरिए साझा की है।

ज्यादातर बैठकें ऑनलाइन माध्यम से आयोजित करें
सीएम नायब सिंह सैनी ने यह भी कहा कि सभी विभागों के मंत्री और अधिकारी यात्रा के दौरान सीमित संख्या में वाहनों का उपयोग सुनिश्चित करेंगे। इसके साथ ही, उन्होंने सभी मंत्रियों, विधायकों और अधिकारियों से आग्रह किया कि वे बैठकें ज्यादातर ऑनलाइन माध्यम से आयोजित करें। उन्होंने कहा कि इस संबंध में, मैंने अपने काफिले में कम से कम वाहनों का उपयोग करने का निर्णय लिया है। अगले आदेश तक, मेरे काफिले में केवल सुरक्षा उद्देश्यों के लिए आवश्यक वाहन ही शामिल किए जाएंगे।

हरियाणा की जनता से की अपील
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा की जनता से भी अपील की है। उन्होंने कहा कि मैं सभी हरियाणा वासियों से भी निवेदन करता हूं कि अधिक से अधिक सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करें। ईंधन बचत के इस अभियान में आप सभी सहभागी बनकर देशहित में अपना योगदान दें।

मंत्रीगण और अधिकारी भी यात्रा करेंगे सीमित
हरियाणा सरकार के सभी मंत्रीगण एवं सभी विभागों के अधिकारी भी यात्रा के दौरान सीमित वाहनों का उपयोग सुनिश्चित करेंगे। सभी मंत्रियों, विधायकों एवं अधिकारियों से आग्रह किया है कि अधिकतम बैठकों का आयोजन वर्चुअल माध्यम से करें तथा अत्यंत आवश्यक होने पर ही यात्रा या बैठक करें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं प्रदेशवासियों से भी निवेदन करता हूं कि अधिक से अधिक सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करें और ईंधन बचत के इस अभियान में सहभागी बनकर देशहित में अपना योगदान दें।

 

Leave a Comment

2