Ebola Virus in Ahmedabad: अहमदाबाद में मिला संदिग्ध मरीज, अफ्रीका से लौटे 3 लोगों की रिपोर्ट का इंतजार

अहमदाबाद में इबोला वायरस का एक संदिग्ध मरीज मिला है। हाल ही में कांगो से लौटे इस बैंक कर्मचारी के संपर्क में दो अन्य लोग भी आए थे।

Ebola Virus in Ahmedabad

Wrriten By :

Nivedita Kasaudhan

Published On :

मई 28, 2026

Ebola Virus in Ahmedabad: दुनियाभर में कोहराम मचा रहे खतरनाक इबोला वायरस (Ebola Virus) को लेकर भारत में भी हड़कंप मच गया है। गुजरात के अहमदाबाद में इस जानलेवा वायरस का एक संदिग्ध मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग और केंद्र सरकार पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गई है।

गुजरात के स्वास्थ्य राज्य मंत्री प्रफुल पानशेरिया ने आधिकारिक तौर पर इस बात की पुष्टि की है कि अफ्रीका से लौटे एक नागरिक में इबोला जैसे लक्षण दिखने के बाद उसे तुरंत आइसोलेशन (क्वारंटाइन) में भेज दिया गया है। फिलहाल प्रशासन उसकी मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार कर रहा है।

सम्राट सरकार का सख्त वार: रिश्वत और जमीन घोटाले में कई CO पर एक्शन

अफ्रीका से लौटे बैंककर्मी में दिखे लक्षण

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि ‘अमीरी लोकाला’ नामक एक 37 वर्षीय बैंक कर्मचारी हाल ही में मध्य अफ्रीकी देश कांगो (Congo) से मुंबई होते हुए गुजरात के वडोदरा आया था। वडोदरा पहुंचने के बाद उसमें इबोला वायरस से मिलते-जुलते संदिग्ध लक्षण दिखाई दिए। बिना कोई वक्त गंवाए, प्रशासन ने उसे तुरंत अहमदाबाद के सिविल अस्पताल के विशेष वार्ड में एकांतवास (Isolation) में शिफ्ट कर दिया। स्वास्थ्य विभाग ने मुस्तैदी दिखाते हुए उस डॉक्टर (डॉ. सुनील मूसा) और एक अन्य व्यक्ति को भी तुरंत क्वारंटाइन कर दिया है, जो भारत आने के बाद अमीरी लोकाला के सीधे संपर्क में आए थे।

11 दिनों का सख्त आइसोलेशन

प्रशासन के मुताबिक, संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए संदिग्ध मरीज और उसके संपर्क में आए दोनों लोगों समेत कुल 3 व्यक्तियों को अगले 11 दिनों तक सख्त एकांतवास में रखा गया है। स्वास्थ्य मंत्री प्रफुल पानशेरिया ने जनता से अपील की है कि अभी तक टेस्ट रिपोर्ट में इबोला संक्रमण की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, इसलिए लोग किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें। सभी आवश्यक सैंपल जांच के लिए भेजे जा चुके हैं और स्वास्थ्य विभाग पूरी स्थिति पर चौबीसों घंटे नजर रख रहा है।

अफ्रीकी देशों में इबोला का तांडव

इबोला वायरस इस वक्त मध्य और पश्चिमी अफ्रीकी देशों में तेजी से पैर पसार रहा है। कांगो, युगांडा, सूडान, गैबॉन, गिनी, लाइबेरिया और सिएरा लियोन जैसे देश इसकी भयंकर चपेट में हैं। वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने इसे ‘ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी’ (वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल) घोषित कर दिया है। वर्तमान में यह वायरस सबसे ज्यादा युगांडा और कांगो में तबाही मचा रहा है, जहां अब तक करीब 150 लोगों की मौत हो चुकी है और 500 से ज्यादा लोग इससे गंभीर रूप से ग्रसित हैं।

भारत सरकार और DGCA ने जारी की सख्त गाइडलाइंस

अहमदाबाद में संदिग्ध केस मिलने और वैश्विक खतरे को देखते हुए भारत सरकार और नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने देशव्यापी एडवाइजरी जारी कर दी है, अफ्रीकी देशों से भारत आने वाले हर यात्री की देश के सभी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों, बंदरगाहों और सीमाओं पर थर्मल स्कैनिंग और सघन जांच की जा रही है।

अफ्रीकी रूट पर चलने वाली सभी एयरलाइंस को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि यदि सफर के दौरान कोई भी यात्री बीमार दिखता है, तो उसे विमान के भीतर ही सबसे अलग (आइसोलेट) किया जाए। संक्रमण से बचाव के लिए सभी उड़ानों में पीपीई (PPE) किट, मास्क और हैंड ग्लव्स की पर्याप्त उपलब्धता अनिवार्य कर दी गई है।

Haryana News: हरियाणा के 4 IAS अफसरों का कमाल, देश के टॉप 100 में बनाई जगह