ED Raid Punjab: अशोक मित्तल के बाद अब संजीव अरोड़ा पर ED की कार्रवाई, AAP में हलचल

पंजाब में AAP नेताओं पर लगातार हो रही ED कार्रवाई के पीछे क्या बड़ा राजनीतिक खेल छिपा है अशोक मित्तल के बाद संजीव अरोड़ा के घर पर छापेमारी से क्या पार्टी में अंदरूनी संकट बढ़ रहा है और आगे क्या होगा जानिए पूरी रिपोर्ट विस्तार से यहां

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

अप्रैल 17, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

ED Raid Punjab: पंजाब की राजनीति में उस समय बड़ा हलचल मच गया जब प्रवर्तन निदेशालय ने आम आदमी पार्टी (आम आदमी पार्टी) के विरष्ठ नेता और कैबिनट मंत्री संजीब अरोड़ा के आवास पर सुबह-सुबह छापेमारी की। सूत्रों के अनुसार, ईडी की टीम शुक्रवार सुबह लुधियाना स्थित उनके घर पहुंची और पूरे इलाके में सुरक्षा के लिए केंद्रींय सुरक्षा बलों को तैनात कर दिया गया।

Punjab Kisan Roko Andolan: मंडियों में गेहूं की बर्बादी से आक्रोश, पंजाब में किसान संगठनों का आज राज्यव्यापी रेल रोको आंदोलन

कई राज्यों में एक साथ कार्रवाई

ईडी ने सिर्फ एक जगह नहीं बल्कि कई राज्यों में एक साथ कार्रवाई की। गुरुग्राम, चंडीगढ़, लुधियाना और जालंधर में कुछ 13 ठिकानों पर तलाशी ली गई। इन सभी स्थानों पर मनी लॉन्ड्रिंग और जमीन सौदों में कथित अनियमितताओं को लेकर जांच की जा रही है। जिन लोगों के परिसरों की जांच हुई उनमें हेंमंत सूद और चंद्रशेखर अग्रवाल के नाम भी शामिल हैं।

पुराना मामला भी जांच के घेरे में

जानकारी के अनुसार, यह मामला नया नहीं है। इससे पहले भी 2024 में संजीव अरोड़ा के घर पर ईडी ने छापेमारी की थी। उस समय एजेंसी ने दावा किया था कि उनकी कंपनियों पर इंडस्ट्रियल जमीन के गलत उपयोग और आवासीय परियोजनाओं में अनियमितता के आरोप हैं, जिससे सरकार को आर्थिक नुकसान हुआ।

अशोक मित्तल के बाद दूसरी बड़ी कार्रवाई

अशोक मित्तल के बाद दूसरी बड़ी कार्रवाई
अशोक मित्तल के बाद दूसरी बड़ी कार्रवाई

आपको बता दें कि, इस कार्रवाई से कुछ दिन पहले ही अशोक मित्तल के घर और उनकी निजी यूनिवर्सिटी पर भी ईडी ने छापेमारी की थी। जालंधर स्थित उनके आवास पर जांच करीब पूरी हो चुकी है, जबकि यूनिवर्सिटी में तलाशी अभी जारी है। दो लगातार कार्रवाइयों ने पंजाब की राजनीति में सियासी तनाव बढ़ा दिया है।

चीन बना भारत का टॉप ट्रेड पार्टनर, 151 अरब डॉलर का कारोबार, ट्रंप के बाद जिनपिंग की बड़ी जीत

मुख्यमंत्री की प्रतिक्रिया और प्रेस कॉन्फ्रेंस

इन छापों के बाद पंजाब सरकार ने भी सख्त रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस पूरे मामले पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने घोषणा की है कि वह सुबह 10:30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस मुद्दे पर सरकार का पक्ष रखेंगे और केंद्र की कार्रवाई पर प्रतिक्रिया देंगे।

संजीव अरोड़ा का राजनीतिक और कारोबारी सफर

संजीव अरोड़ा को एक सफल उद्योगपति के रूप में भी जाना जाता है। वे रितेश इंडस्ट्रीज लिमिटेड नामक एक्सपोर्ट कंपनी के मालिक हैं। उन्होंने अमेरिका के वर्जीनिया में अपना एक्सपोर्ट ऑफिस शुरू कर कारोबार का विस्तार किया था। राजनीति में उन्होंने साल 2022 में कदम रखा, जब आम आदमी पार्टी ने उन्हें राज्यसभा के लिए नामित किया। बाद में 2025 में उन्होंने लुधियाना वेस्ट सीट से विधानसभा चुनाव भी जीता। उन्हें पार्टी नेतृत्व, खासकर अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान के करीबी नेताओं में गिना जाता है।

ईरान के 56 हजार करोड़ रुपये भारत में फंसे, जानिए क्यों नहीं कर सकता वापस?

2