Galaxy S25 Ultra: अगर आप भी काफी समय से Samsung का हाई-एड फ्लैगशिप स्मार्टफोन खरीदना चाहत हैं, लेकिन बजट की बजह से पीछे हट जा रहे हैं तो अब आपके लिए ये अच्छी खबर हो सकती है। दरअसल, Galaxy S25 Ultra पर इस समय शानदार छूट उपलब्ध है, जिससे आप अपने हजारों रुपए की बचत मिनटो में कर सकते हैं। आइए जानते हैं कहां ये फोन लॉन्च कीमत से काफी कम में उपलब्ध में मौजूद होगा।
Galaxy S25 Ultra के फीचर्स

आपको बता दें कि, विजय सेल्स पर ये कम दाम में उपलब्ध रहेगी। Galaxy S25 Ultra अपने दमदार फीचर्स के कारण अभी भी स्मार्टफोन मार्केट में एक बेहतरीन विकल्प है।
- डिस्प्ले: फोन में 6.9 इंच की QHD+ Dynamic AMOLED 2X स्क्रीन है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है।
- प्रोसेसर और रैम: यह Snapdragon 8 Elite चिपसेट के साथ आता है और 12GB रैम से लैस है।
- कैमरा सेटअप: रियर कैमरा में 200MP का प्राइमरी सेंसर, 50MP अल्ट्रावाइड लेंस, 50MP टेलीफोटो सेंसर और 10MP का अतिरिक्त 3x टेलीफोटो लेंस है। फ्रंट में 12MP का कैमरा लगा हुआ है।
- बैटरी और चार्जिंग: 5,000mAh की बैटरी 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
- अन्य फीचर्स: S26 Ultra के लॉन्च के बावजूद Galaxy S25 Ultra के फीचर्स इसे खरीदने के लिए अभी भी एक आकर्षक विकल्प बनाते हैं।
Galaxy S25 Ultra पर मिल रही छूट
भारत में Galaxy S25 Ultra (12GB+256GB) को 1,29,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। वर्तमान में विजय सेल्स पर इस पर 10,000 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट है, जिससे इसकी कीमत घटकर 1,19,999 रुपये हो गई है। इसके अलावा, HSBC क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 6,000 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट मिलता है, और कीमत घटकर 1,13,999 रुपये रह जाती है। इस ऑफर के साथ Galaxy S25 Ultra खरीदना अब एक सुपर डील बन गई है।
iPhone 17 Pro Max पर भी जबरदस्त छूट

Samsung के साथ-साथ Apple के फ्लैगशिप iPhone 17 Pro Max पर भी अच्छा डिस्काउंट उपलब्ध है।
- iPhone 17 Pro Max का 256GB वेरिएंट 1,49,900 रुपये में लॉन्च हुआ था।
- विजय सेल्स पर यह 1,45,490 रुपये में लिस्टेड है।
- HDFC क्रेडिट कार्ड से अतिरिक्त 4,500 रुपये की छूट के बाद, कुल छूट लगभग 9,000 रुपये हो जाती है।
- इसके अलावा, एक्सचेंज ऑफर भी उपलब्ध है, जिसमें पुराने फोन को देकर नए iPhone पर और अधिक बचत की जा सकती है।
Gmail Username: गूगल का ये फीचर जान झूम उठेंगे आप! नया Gmail एड्रेस चुनना हुआ बेहद आसान










