Advertisements

Gold Price Today: सोना-चांदी के भाव में आज भी उतार-चढ़ाव जारी है। मंगलवार, 17 फरवरी को मुनाफावसूली के चलते सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिली। सोने का भाव 1.44% की कमी के साथ 1,52,532 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अप्रैल माह की आपूर्ति वाले अनुबंध का मूल्य 2,228 रुपये यानी 1.44% कम होकर 1,52,532 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ।










