Gold Rate Today: सोना फिर हुआ महंगा, दिल्ली-मुंबई समेत बड़े शहरों में चेक करें ताजा रेट

देशभर में सोने की कीमतों में फिर तेजी देखने को मिली है। दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता जैसे बड़े शहरों में 22 कैरेट और 24 कैरेट गोल्ड के दाम बढ़ गए हैं। चांदी के भाव में भी उछाल लौटा है, जिससे खरीदारों और निवेशकों की नजर बाजार पर टिक गई है।

दिल्ली-मुंबई समेत बड़े शहरों में चेक करें ताजा रेट

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

मई 22, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

Gold Rate Today: देश के सराफा बाजारों में सोने की कीमतों में तेजी का सिलसिला जारी है। 22 मई की सुबह देश के कई प्रमुख शहरों में सोने के भाव में बढ़ोतरी दर्ज की गई। राजधानी दिल्ली से लेकर चेन्नई, मुंबई, कोलकाता और बेंगलुरु तक सोना महंगा हुआ है। निवेशकों और खरीदारों की नई खरीदारी के चलते घरेलू बाजार में सोने की कीमतों को मजबूती मिली है।

दिल्ली में शुक्रवार सुबह 24 कैरेट सोने का भाव बढ़कर 1,60,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जबकि 22 कैरेट सोना 1,46,760 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर रहा। एक दिन पहले दिल्ली के सराफा बाजार में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 600 रुपये बढ़कर 1,65,500 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई थी।

Gold Rate Today: सोना फिर हुआ महंगा, जानें आपके शहर का ताजा रेट

अंतरराष्ट्रीय बाजार से मिला सपोर्ट

अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में मजबूती और डॉलर के मजबूत बने रहने के बावजूद कीमती धातुओं में खरीदारी देखने को मिली। इसी वजह से घरेलू बाजार में सोने की कीमतों को सहारा मिला। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 4,534.54 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर कारोबार कर रहा है। बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक, वैश्विक आर्थिक संकेतों और निवेशकों की मांग का असर सोने की कीमतों पर साफ दिखाई दे रहा है।

बड़े शहरों में सोने का ताजा भाव

बड़े शहरों में सोने का ताजा भाव
बड़े शहरों में सोने का ताजा भाव

देश के अलग-अलग शहरों में सोने के दामों में मामूली अंतर देखने को मिल रहा है। दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,60,240 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,46,760 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।

मुंबई और कोलकाता में 24 कैरेट सोने का भाव 1,59,940 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,46,610 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। हैदराबाद में भी सोने के दाम मुंबई और कोलकाता के समान हैं।

चेन्नई में सोने की कीमत सबसे ज्यादा दर्ज की गई है। यहां 24 कैरेट गोल्ड का भाव 1,61,680 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड का भाव 1,48,110 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं पुणे और बेंगलुरु में 24 कैरेट सोना 1,59,940 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,46,610 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।

जयपुर, लखनऊ और चंडीगढ़ में भी बढ़े दाम

जयपुर, लखनऊ और चंडीगढ़ में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,60,240 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। इन शहरों में 22 कैरेट सोने का भाव 1,46,760 रुपये प्रति 10 ग्राम है। अहमदाबाद और भोपाल में 24 कैरेट गोल्ड 1,60,140 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड 1,46,660 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है।

Russian Ruble 2026 : मिडिल ईस्ट तनाव से चमकी रूस की किस्मत, जानिए क्या कहते हैं वित्तीय आंकड़े?

चांदी की कीमतों में भी लौटी तेजी

सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी तेजी देखने को मिली है। 22 मई की सुबह चांदी का भाव बढ़कर 2,85,100 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। एक दिन पहले दिल्ली के सराफा बाजार में चांदी की कीमत 5,000 रुपये बढ़कर 2,71,000 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई थी।

विशेषज्ञों का कहना है कि कमजोर औद्योगिक मांग, मुनाफावसूली और हालिया उतार-चढ़ाव के कारण चांदी की कीमतें अस्थिर बनी हुई हैं। इस साल जनवरी में चांदी की कीमत देश में 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर को पार कर चुकी थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी 75.39 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही है।

2