हरियाणा में टीचर बनने का सुनहरा अवसर, 1672 वैकेंसी और शानदार वेतन

चंडीगढ़  हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) ने टीचर बनने की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छा अवसर दे रहे हैं. आयोग ने पोस्ट ग्रेजुएट टीचर कंप्यूटर साइंस के 1672 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस भर्ती के तहत राज्य के सरकारी स्कूलों में कंप्यूटर साइंस से जुड़े पदों पर भर्ती की जाएगी. ऐसे में जो भी उम्मीदवार इस पदों पर आवेदन करना चाहते हैं. वो ऑफिशियल वेबसाइट hpsc.gov.in पर जाकर 9 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.  क्या है योग्यता? PGT कंप्यूटर साइंस के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास M.Sc

Wrriten By :

Editor

Published On :

फ़रवरी 26, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

चंडीगढ़ 

हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) ने टीचर बनने की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छा अवसर दे रहे हैं. आयोग ने पोस्ट ग्रेजुएट टीचर कंप्यूटर साइंस के 1672 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस भर्ती के तहत राज्य के सरकारी स्कूलों में कंप्यूटर साइंस से जुड़े पदों पर भर्ती की जाएगी. ऐसे में जो भी उम्मीदवार इस पदों पर आवेदन करना चाहते हैं. वो ऑफिशियल वेबसाइट hpsc.gov.in पर जाकर 9 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. 

क्या है योग्यता?

PGT कंप्यूटर साइंस के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास M.Sc कंप्यूटर साइंस, MCA या BE/B.Tech कंप्यूटर साइंस, कंप्यूटर इंजीनियरिंग या आईटी में डिग्री होना अनिवार्य है, जिसमें कम से कम 55 प्रतिशत अंक होने चाहिए. इसके साथ ही अभ्यर्थी ने मैट्रिक, 10+2, बी.ए. या एम.ए. लेवल पर हिंदी या संस्कृत विषय का अध्ययन किया होना चाहिए. इसके साथ ही उम्मीदवार का हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (HTET) या STET परीक्षा पास होना भी जरूरी है.

एज लीमिट पर करें फोकस 

वहीं, अगर एज लीमिट की बात करें, तो आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम एज 18 साल और अधिकतम आयु 42 साल निर्धारित की गई है. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकार के नियमों के मुताबिक आयु सीमा में छूट दी जाएगी.

देना होगा आवेदन शुल्क 
पद पर आवेदन के लिए शुल्क का भुगतान भी करना होगा, जो कैटेगरी के अनुसार तय की गई है. सामान्य वर्ग और अन्य शेष उम्मीदवारों के लिए 1000 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा. इसके बाद आरक्षित वर्ग की महिला उम्मीदवारों और DESM (पूर्व सैनिकों के आश्रित) उम्मीदवारों के लिए फीस 250 रुपये रखी गई है. वहीं हरियाणा के PwBD उम्मीदवारों को किसी भी प्रकार का आवेदन शुल्क नहीं देना होगा.

सिलेक्शन प्रोसेस पर दें ध्यान 

इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों के जरिए होगा. सबसे पहले स्क्रीनिंग टेस्ट का आयोजन किया जाएगा, जिसके जरिए योग्य उम्मीदवारों को अगले चरण के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा. इसके बाद लिखित परीक्षा होगी, जिसमें उम्मीदवार की संबंधित विषय पर पकड़ को परखा जाएगा. लास्ट चरण में इंटरव्यू के लिया बुलाया जाएगा. सभी चरणों में प्रदर्शन के बेसिस पर अंतिम मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी और उसी के अनुसार भर्ती दी जाएगी.

मिलेगी इतनी सैलरी 

इस भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 47,600 रुपये  से लेकर 1,51,100 रुपये तक की सैलरी दी जाएगी. इसके साथ ही उम्मीदवारों को सरकार की ओर से अन्य भत्तों की सुविधा भी दी जाएगी. 

ऐसे करें आवेदन

    आवेदन के लिए सबसे पहले hpsc.gov.in वेबसाइट पर जाएं.  
    New Registration लिंक पर क्लिक कर रजिस्ट्रेशन करें.
    रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड से लॉग-इन करें.
    सभी जरूरी जानकारी फिल भरें और जरूरी डाक्यूमेंट्स अपलोड करें.

Leave a Comment

2