Google One: गूगल का बड़ा तोहफा! डबल किया AI Pro स्टोरेज, जानें क्या मिलेगा फायदा

गूगल ने Google One AI प्रो स्टोरेज को डबल कर दिया है। नए अपडेट से यूजर्स को क्लाउड स्टोरेज और बैकअप में कई फायदे मिलेंगे। डिजिटल डेटा सुरक्षा और प्रबंधन आसान होगा। जानें कैसे इस नए अपडेट से आपकी डिजिटल लाइफ में बदलाव आएगा।

डबल किया AI Pro स्टोरेज, जानें क्या मिलेगा फायदा

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

अप्रैल 7, 2026

Google One: गूगल ने हाल ही में अपने Google One AI Pro सब्सक्रिप्शन में बड़ा बदलाव किया है। अब यूजर्स को पहले से दोगुना स्टोरेट मिलेगा। कंपनी ने AI Pro और AI Ultra सब्सक्रिप्शन के लिए क्लाउड स्टोरेट को बढ़ाकर 5TB कर दिया है। यह अपडेट पिछले हफ्ते लागू हुआ और यूजर्स को मेल के जरिए इसकी जानकारी दी गई।

Microsoft Copilot AI Warning: AI पर भरोसा पड़ सकता है भारी! अपने रिस्क पर करें इस्तेमाल’? जानिए वजह

Google One क्या है?

आपको बता दें कि, Google One एक सब्सक्रिप्शन आधारित क्लाउड सेवा है जो Drive, Photos और Gmail के लिए अतिरिक्त स्टोरेट और अन्य सुविधाएं प्रदान करती है। हर Google अकाउंट को 15GB मुफ्त स्टोरेज मिलता है, लेकिन यह जल्दी भर जाता है। इसी वजह से Google One के अलग-अलग प्लान उपलब्ध हैं, जिनमें 100GB से लेकर 30TB तक की स्टोरेज दी जाती है। इसका फायदा यह है कि यूजर्स को फिजिकल ड्राइव साथ रखने की जरूरत नहीं पड़ती और उनका डेटा सुरक्षित रहता है।

AI Pro और AI Ultra की खासियतें

AI Pro और AI Ultra की खासियतें
AI Pro और AI Ultra की खासियतें

AI Pro भारत में उपलब्ध गूगल का एडवांस्ड AI सब्सक्रिप्शन है। इसमें यूजर्स को कई आधुनिक टूल्स और मॉडल्स का उपयोग करने का मौका मिलता है। Gemini Pro, Flow Pro (AI फिल्म मेकिंग टूल), Whisk Pro (फोटो से वीडियो बनाने वाला टूल), Nano Banana Pro (इमेज बनाने और एडिट करने का टूल) और DeepResearch जैसे एडवांस्ड टूल्स इसमें शामिल हैं। वहीं AI Ultra सब्सक्रिप्शन में यूजर्स को और ज्यादा स्टोरेज और इन टूल्स के अधिक एडवांस्ड फीचर्स मिलते हैं।

iPhone Security Update: सिर्फ एक क्लिक नहीं! वेबसाइट खोलते ही हो सकता है iPhone हैक

स्टोरेज अपग्रेड का महत्व

AI Pro सब्सक्रिप्शन में स्टोरेज को बढ़ाकर 5TB कर दिया गया है। पहले की तुलना में अब यूजर्स को दोगुना से भी ज्यादा स्पेस मिलेगा। यह अपग्रेड खासतौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद है जो बड़े AI प्रोजेक्ट्स पर काम करते हैं या अपने वर्कप्लेस पर AI का उपयोग करते हैं। साधारण यूजर्स के लिए यह अतिरिक्त सुविधा है, लेकिन प्रोफेशनल्स के लिए यह गेम-चेंजर साबित होगा।

नए फीचर्स का एक्सेस

AI Pro और AI Ultra सब्सक्रिप्शन में अब यूजर्स को Chrome Auto Browse जैसे नए फीचर्स भी मिलेंगे। यह फीचर ऑनलाइन कामों को ऑटोमेट करने में मदद करता है और समय की बचत करता है। इससे कामकाज आसान और तेज हो जाएगा।

Xiaomi Pad 8 Review,144Hz डिस्प्ले और दमदार परफॉर्मेंस, क्या यह टैबलेट बन पाएगा आपका मिनी लैपटॉप?