Google Pixel 10 Discount: फोन लेने का सही समय! गूगल पिक्सल 10 पर बंपर छूट

Google Pixel 10 पर आई भारी छूट ने ग्राहकों को चौंका दिया है, लेकिन क्या यह सच में सबसे अच्छा खरीदने का मौका है या इसके पीछे कोई खास वजह छिपी है। जानिए आखिर क्यों अचानक कीमत में गिरावट आई और क्या आपको अभी यह फोन खरीदना चाहिए

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

अप्रैल 13, 2026

Google Pixel 10 Discount: अगर आप भी काफी समय से फोन की खरीदी करने की सोच रहे हैं और बजट की वजह से नहीं ले पा रहे हैं, तो ये आपके लिए अच्छी खबर हो सकती है। दरअसल, गूगल का नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन पिक्सल 10 अब भारी छूट के साथ आप के लिए अवेलेबल है। फिल्पकार्ट इस फोन पर दमदार डिस्काउंट ऑफर लेकर आई है, जिससे यह फोन पहले से कहीं ज्यादा सस्ता हो गया है।

Samsung Smartphones: Galaxy सीरीज के फोन हुए महंगे, बाजार में दिखा उल्टा ट्रेंड

पिक्सल 10 के स्पेसिफिकेशंस

गूगल पिक्सल 10 पिछले साल अगस्त में लॉन्च किया गया था। इसमें 6.3 इंच की OLED डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है और कार्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 सो सुरक्षित है। यह फोन Google Tensor G5 चिपसेट पर चलता है और Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर आधारित है। कंपनी ने सात साल तक सॉफ्टवेयर अपडेट देने का वादा किया है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो इसके रियर में 48MP का प्राइमरी लेंस, 13 MP का अल्ट्रावाइड सेंसर और 10.8 MP का टेलीफोटो कैमरा मौजूद है। फ्रंट कैमरा 10.5MP का है, जो सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए बेहतरीन है। फोन में 4970mAh की बैटरी दी गई है, जो लंबे समय तक बैकअप देती है।

कीमत और डिस्काउंट ऑफर

गूगल पिक्सल 10 पर बंपर छूट
गूगल पिक्सल 10 पर बंपर छूट

भारत में Pixel 10 की लॉन्च कीमत ₹79,999 थी। लेकिन फिलहाल फ्लिपकार्ट पर यह फोन ₹74,999 में उपलब्ध है।

  • फ्लैट डिस्काउंट: ₹5,000 की सीधी कटौती।
  • HDFC बैंक ऑफर: क्रेडिट कार्ड से खरीद पर अतिरिक्त ₹4,000 की छूट।
  • एक्सचेंज ऑफर: फ्लिपकार्ट पुराने फोन पर ₹5,000 का एक्सचेंज बोनस भी दे रही है।

इन सभी ऑफर्स को मिलाकर खरीदारों को हजारों रुपये की बचत हो रही है।

X Monetization Update: एलन मस्क का बड़ा फैसला, अब कॉपी-पेस्ट कंटेंट से नहीं होगी कमाई

ऐप्पल प्रोडक्ट्स पर भी ऑफर

ऐप्पल प्रोडक्ट्स पर भी ऑफर
ऐप्पल प्रोडक्ट्स पर भी ऑफर

गूगल के साथ-साथ ऐप्पल प्रोडक्ट्स पर भी शानदार छूट मिल रही है। Vijay Sales ने अपनी Apple Days 2026 Sale की घोषणा की है। यह सेल 11 अप्रैल से शुरू होकर 16 अप्रैल तक चलेगी। इस सेल में iPhone, MacBook, iPad और AirPods समेत कई प्रोडक्ट्स पर ऑफर दिया जा रहा है।

  • iPhone 17 की शुरुआती कीमत ₹78,790 रखी गई है।
  • iPhone 17e की शुरुआती कीमत ₹60,490 है।
  • चुनिंदा प्रोडक्ट्स पर ₹10,000 तक का एक्सचेंज बोनस भी दिया जा रहा है।