चंदौली संवाददाता- अशोक कुमार जायसवाल…
चंदौली : जनपद चंदौली के सदर ब्लाक स्थित नरसिंहपुर गांव स्थित एक निजी लान में सोमवार को विश्वकर्मा गौरव सम्मान एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन वाराणसी के भाजपा जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा और हंसराज विश्वकर्मा के नेतृत्व में आयोजित की गई। केंद्रीय मंत्री एवं स्थानीय सांसद डा महेंद्रनाथ पांडेय व भाजपा जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा ने कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए पूर्व प्रधानमंत्री ज्ञानी जैल सिंह, पूर्व प्रधानमंत्री स्व अटल बिहारी वाजपेई और पंडित मदन मोहन मालवीय की जयंती समारोह के रूप में संयुक्त रूप से मनाते हुए की। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने देश एवं प्रदेश सरकार की नीतियों एवं कार्यों का गुणगान किया। कहा कि विश्वकर्मा समाज के लोगों के उत्थान की दिशा में केंद्र व प्रदेश सरकार कार्य कर रही है।
विश्वकर्मा समाज के लोग देश की आजादी…

मंच से केंद्रीय मंत्री ने विश्वकर्मा समाज के उत्थान का भरोसा दिलाते हुए कहा कि देश के पीएम और सूबे के सीएम हर समाज के साथ विश्वकर्मा समाज के उत्थान के लिए सदैव प्रयत्नशील हो संकल्पित है, ऐसे में विश्वकर्मा समाज के लोगों का सामाजिक और आर्थिक ढांचा विकसित होगा। बताया कि पिछली सरकार ने इस समाज को सिर्फ वोट बैंक के रूप में प्रयोग किया है। लेकिन भाजपा सरकार सबका साथ, सबका विकास की तर्ज पर कार्य कर रही है। विश्वकर्मा समाज के लोग देश की आजादी से लेकर आज तक समाज में अपनी महत्ता का लोहा मनवाया है। इस समाज के लोग परंपरागत रूप से कुशल कारीगर होते हैं। उन्होंने कार्यक्रम के आयोजकों की जमकर सराहना करते हुए देश के प्रधानमंत्री और सूबे के मुखिया द्वारा विश्वकर्मा समाज के उत्थान के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी भी दी।
इस दौरान मीडिया से मुखातिब होते हुए 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत का दावा करते किया। कहा की इंडिया गठबंधन की गांठ अभी पड़ी नहीं, छुट्टा – छुट्टी जारी है, नरेंद्र मोदी की अगुवाई में भाजपा जीत का परचम लहराएगी। सपा द्वारा ब्राह्मण सम्मेलन के प्रश्न पर कहा कि यह सिर्फ वोट की राजनीति है, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता।
