Board Time Table 2026: 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा की तैयारी तेज, हरियाणा बोर्ड ने जारी की डेटशीट

हरियाणा बोर्ड ने 2026 की 10वीं और 12वीं परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी है, जिससे लाखों छात्रों की तैयारी की दिशा तय हो गई है। फरवरी से अप्रैल तक चलने वाली इन परीक्षाओं में कौन सा विषय पहले होगा और छात्रों को कितना मिलेगा तैयारी का समय, जानिए पूरी डिटेल।

Board Time Table 2026

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

जनवरी 27, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

Board Time Table 2026: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH) ने साल 2026 में होने वाली कक्षा 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षाओं की आधिकारिक डेटशीट की घोषणा कर दी है। जिसके साथ ही राज्य के लाखों छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है। बोर्ड ने इस बार परीक्षा कार्यक्रम समय से पहले जारी कर दिया है, ताकि छात्र अपनी पढ़ाई और तैयारी को बेहतर तरीके से प्लान कर सकें। बोर्ड के अनुसार, परीक्षाएं फरवरी 2026 के अंतिम सप्ताह से शुरू होकर अप्रैल 2026 की शुरुआत तक चलेंगी।

पुलिस में नौकरी का मेगा चांस: 10वीं-12वीं पास के लिए 68,000+ पदों पर भर्ती, आज करें आवेदन

परीक्षा की शुरुआत और समय

बोर्ड द्वारा जारी सूचना के मुताबिक, कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 25 फरवरी 2026 से शुरू होंगी, जबकि कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 26 फरवरी 2026 से आरंभ की जाएंगी। इस बार भी बोर्ड ने सभी परीक्षाएं दोपहर की शिफ्ट में कराने का निर्णय लिया है। परीक्षा का समय दोपहर 12:30 बजे से रहेगा, जिससे छात्रों को सुबह तैयारी और यात्रा के लिए पर्याप्त समय मिल सके।

कक्षा 10वीं का परीक्षा कार्यक्रम

कक्षा 10वीं का परीक्षा कार्यक्रम
कक्षा 10वीं का परीक्षा कार्यक्रम

कक्षा 10वीं के छात्रों के लिए बोर्ड ने संतुलित और व्यवस्थित शेड्यूल तैयार किया है। पहली परीक्षा 26 फरवरी 2026 को गणित विषय की होगी। इसके बाद 28 फरवरी को हिंदी की परीक्षा आयोजित की जाएगी। मार्च महीने में अंग्रेजी, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, संस्कृत और उर्दू जैसे मुख्य विषयों की परीक्षाएं कराई जाएंगी।

इसके अलावा गृह विज्ञान, चित्रकला, कृषि, कंप्यूटर विज्ञान, पशुपालन, नृत्य, शारीरिक शिक्षा और संगीत जैसे वैकल्पिक विषयों की परीक्षाएं भी अलग-अलग तिथियों पर निर्धारित की गई हैं। आईटी और आईटीईएस से जुड़े विषयों की परीक्षा मार्च के मध्य में रखी गई है। वहीं, व्यावसायिक यानी NSQF विषयों के छात्रों के लिए भी अलग से तिथियां तय की गई हैं, ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो।

बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ी सौगात: CM युवा स्वरोजगार योजना में मिलेगा 10 लाख तक का बिना ब्याज ऋण

कक्षा 12वीं की परीक्षाओं का विस्तृत शेड्यूल

  • कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 25 फरवरी 2026 को अंग्रेजी विषय से शुरू होंगी। इसके बाद राजनीति विज्ञान, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, इतिहास, अर्थशास्त्र और लेखाशास्त्र जैसे प्रमुख विषयों की परीक्षाएं मार्च के दौरान आयोजित की जाएंगी।
  • गणित की परीक्षा 17 मार्च 2026 को होगी, जबकि हिंदी की परीक्षा 24 मार्च 2026 को निर्धारित की गई है। भूगोल, व्यवसाय अध्ययन, समाजशास्त्र, मनोविज्ञान और उद्यमिता जैसे विषयों की परीक्षाएं भी मार्च के अंत तक पूरी कर ली जाएंगी।
  • संगीत, नृत्य, ललित कला, गृह विज्ञान और सैन्य विज्ञान जैसे विषयों के लिए भी अलग-अलग तिथियां तय की गई हैं। वहीं, NSQF से संबंधित विषयों की परीक्षाएं अप्रैल 2026 की शुरुआत में होंगी, जिसके साथ परीक्षा सत्र का समापन हो जाएगा।

UGC New Rules: यूजीसी के फैसले पर सवालों की बौछार, विश्वविद्यालयों में छिड़ी बहस

दोपहर की शिफ्ट से छात्रों को राहत

हरियाणा बोर्ड ने इस बार भी सभी परीक्षाएं दोपहर 12:30 बजे से कराने का फैसला बरकरार रखा है। इससे खासतौर पर दूर-दराज के क्षेत्रों से आने वाले छात्रों को सुविधा मिलेगी। अधिकांश विषयों की परीक्षा अवधि तीन घंटे की होगी, जबकि कुछ विषयों की परीक्षा ढाई घंटे में संपन्न कराई जाएगी।

2