Haryana Crime: 19 क्विंटल सोने का लालच देकर तंत्र-मंत्र के नाम पर ₹1.5 करोड़ ऐंठे, बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर

यमुना नगर. थाना छप्पर क्षेत्र के गांव जागधोली निवासी छमिंद्र सिंह को घर में दबे 19 क्विंटल सोने के खजाने का लालच देकर तंत्र-मंत्र और पूजा-पाठ के नाम पर करीब डेढ़ करोड़ रुपये ठग लिए गए। आरोप जोगिंद्रनगर निवासी इरशाद, न्यू कालोनी बूड़िया निवासी मुन्नवर व अंबाला के धनौरा निवासी जंगशेर उर्फ जस्सी पर लगा है। आरोपितों ने परिवार को बुरे साये और जान-माल के नुकसान का भय दिखाकर लगातार रुपये ऐंठे। पुलिस ने मामला दर्ज किया है। छमिंद्र कुमार ने बताया कि वह मिट्टी के डंपर का काम करता है। उनके गांव में पिछले दिनों शीतला माता का मेला

Wrriten By :

Editor

Published On :

जुलाई 8, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

यमुना नगर.

थाना छप्पर क्षेत्र के गांव जागधोली निवासी छमिंद्र सिंह को घर में दबे 19 क्विंटल सोने के खजाने का लालच देकर तंत्र-मंत्र और पूजा-पाठ के नाम पर करीब डेढ़ करोड़ रुपये ठग लिए गए। आरोप जोगिंद्रनगर निवासी इरशाद, न्यू कालोनी बूड़िया निवासी मुन्नवर व अंबाला के धनौरा निवासी जंगशेर उर्फ जस्सी पर लगा है।

आरोपितों ने परिवार को बुरे साये और जान-माल के नुकसान का भय दिखाकर लगातार रुपये ऐंठे। पुलिस ने मामला दर्ज किया है। छमिंद्र कुमार ने बताया कि वह मिट्टी के डंपर का काम करता है। उनके गांव में पिछले दिनों शीतला माता का मेला लगा हुआ था। यहां पर इरशाद, मुनव्वर व उनके एक अन्य साथी से मुलाकात हुई। हुई थी। आरोपितों ने झांसे में लेकर कहा कि उसके घर में सोना दबा हुआ है। जिस कारण परिवार पर साया है। यदि विशेष पूजा व अनुष्ठान नहीं कराया तो काफी नुकसान होगा और यह सोना भी नहीं मिलेगा।

आरोपितों का मोबाइल नंबर ले लिया। उन्हें बाद में काल की तो बताया कि घर में 19 क्विंटल सोना है। इसके लिए 11 हाजिरी देनी पड़ेगी। हर एक हाजिरी चार हजार रुपये की पड़ेगी। उनकी बातों में आकर 40 हजार रुपये खाते में भिजवा दिए। जिसके बाद आरोपित घर पर आए। यहां उन्होंने दो फीट का गड्ढा खोदा। घर के एक कोने में दूध रखवाया। इसके बाद परिवार के सदस्यों को दूसरे कमरे में बंद कर पूजा की हाजिरी के नाम पर रुपये लेने शुरू कर दिए। पांच लाख रुपये आरोपितों ने ले लिए। जिसके बाद एक मटका दिखाया और कहा कि इसे अभी नहीं खोलना है। ऐसे और मटके निकलेंगे। आरोपितों ने और रुपये की मांग की। इसके लिए पांच ट्रैक्टर और जेसीबी मशीन गिरवी रख दी। पत्नी के गहने बेचने के साथ ही रिश्तेदारों और दोस्तों से भी उधार लिया।

आरोपितों ने खजाना निकालने के लिए इंसानी बलि की बात कहकर परिवार को भयभीत किया। परिवार के विरोध करने पर ने उत्तराखंड से 21 तुंबों का खून लाने की बात कही और इसके नाम पर 21 लाख रुपये नकद ले लिए। आरोप है कि रास्ते में बिना वर्दी के दो व्यक्तियों को पुलिसकर्मी बताकर रुपये भी ऐंठे। इसके बाद आरोपियों ने अजमेर में पढ़ाई कराने और हाजिरी देने के नाम पर एक लाख रुपये प्रति हाजिरी के हिसाब से 41 लाख रुपये और ले लिए। उससे लगभग डेढ़ करोड़ रुपये ठगे गए। जब काफी समय बीत गया और परिवार परेशान रहने लगा। आरोपितों से रुपये वापस मांगे तो वह धमकी देने लगे। इस घटना के बाद परिवार मानसिक तनाव में है।

2