Health Tips: मात्र 5 मिनट में तैयार करें मस्कमेलन मिल्कशेक, बच्चे हों या बड़े सब मांगेंगे दोबारा

गर्मी में ताजगी की तलाश में घर बैठे बनाएं मस्कमेलन मिल्कशेक। यह 5 मिनट में तैयार होता है, पौष्टिक भी है और बच्चों-बड़ों को दोनों को पसंद आएगा। जानिए आसान स्टेप्स और सामग्री, जिससे आप घर पर ही ठंडी, स्वादिष्ट और हेल्दी ड्रिंक बना सकते हैं।

मात्र 5 मिनट में तैयार करें मस्कमेलन मिल्कशेक

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

अप्रैल 9, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

Health Tips: गर्मी के मौसम अक्सर लोग ठंडी चीजें खाना पसंद करते हैं, जो कि स्वास्थ्य के लिए भी बेहद फायदेमंद मानी जाती है। ऐसे में खरबूजा यानी मस्कमेलन से बना मिल्कशेक एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है, जो कि आपके सेहत के साथ-साथ स्वाद में भी भरपूर होता है। अब सवाल ये आता है कि इसे किस तरीके से बनाया जाए जो कि घर में हर बच्चों से बड़ो तक सबको पसंद आए। आइए जानते हैं इसे तैयार करने का स्पेशल तरीका।

घर की खिड़कियां भी बदल सकती हैं आपकी किस्मत, जानें किस दिशा में खिड़की होना लाता है सुख-समृद्धि

मस्कमेलन मिल्कशेक के फायदे

दरअसल, खरबूजा एक ऐसा फल है जिसमें भरपूर मात्रा में पानी पाई जाती है, साथ ही स्वाद में मीठा होता है। इसमें विटामिन और मिनरल्स होते हैं जो शरीर को हाइड्रेटेड रखते हैं। दूध के साथ इसका मेल सेहत को और भी फायदा देता है।

शेक बनाने की आवश्यक सामग्री

मात्र 5 मिनट में तैयार करें मस्कमेलन मिल्कशेक
मात्र 5 मिनट में तैयार करें मस्कमेलन मिल्कशेक

मस्कमेलन मिल्कशेक बनाने के लिए बहुत सारे सामान की जरूरत नहीं होती है। इसके लिए आपतो कटे हुए खरबूजों के टुकड़े, ठंडा दूध, स्वाद अनुसार चीनी या गुड और कुछ बर्फ के टुकड़े लें।

बनाने का तरीका

सबसे पहले मिक्सर में खरबूजे के टुकड़ें डाले। इसके बाद इसमें दूध और चीनी डाल लें। अब इसमें बर्फ के टुकड़े डालकर थोड़ी देर तक ब्लैंड करें, फिर ग्लास में डालकर सर्व करें।

क्या आपके नाखून भी हो रहे हैं पीले या नीले? जानें शरीर में छिपी किन बीमारियों की ओर है यह इशारा

परोसने का सही तरीका जानिए

परोसने का सही तरीका जानिए
परोसने का सही तरीका जानिए

अक्सर लोग मिल्कशेक तैयार तो कर लेते हैं, लेकिन मेहमानों के सामने इसे परोसने के लिए इसे अच्छे तरीके से डकोरेट करें, जिसके लिए ग्लास में शेक को डालकर सबसे पहले उसके ऊपर खरबूजे के टुकड़े रखें, बादाम से ऊपर गार्निस करें और फिर सर्व करें।

गर्मी में सेहत के लिए फायदे

खरबूजा गर्मी में सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। मिल्कशेक में दूध और खरबूजा दोनों मिलकर सेहत को बेहद फायदे देते हैं। जबभी गर्मी में डिहाइड्रेशन हो तो ये आपके लिए एक बेहतर ऑप्शन हो सकता है।

Health Tips: गैस से हैं परेशान? मिनटों में राहत देगा ‘हींग सोडा’, नोट करें रामबाण रेसिपी!

2