Healthy Tips: बारिश का मौसम तो हर किसी को पसंद होता है, हर कोई चाहता है बारिश आए और सब इस मौसम में भीगने के साथ-साथ अपने घरों में तमाम पकवान बनाते हैं और उसका आनंद लेते हैं। लेकिन बारिश आते ही उमस से राहत भी मिल जाती है। लेकिन क्या बारिश में लगातार भागने से आपके शरीर से बदबू आने लगती है, और इससे हमें बहुत सी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। आइए जानते है कि हम इससे छुटकारा पाने के लिए क्या कर सकते हैं।
Read more: Crash Dieting: क्रैश डाइटिंग के हो गए हैं आदी? तो जान लीजिए इससे होने वाले बड़े नुकसान…
जानें क्यों आती है शरीर से दुर्गंध…
शरीर से दुर्गंध आने का कारण सिर्फ पसीना ही नहीं होता जबकि जब भी इस पसीने का संपर्क जब बैक्टीरिया आता है तो इससे भी शरीर में गंदी दुर्गंध आ जाती है। हमारे शरीर में दो तरीके के स्वेट गलैंड्स होते हैं एक्राइन ग्रंथियां शरीर का तापमान नियंत्रित करने का काम करती हैं और त्वचा की सतह पर गंधहीन पसीना छोड़ती हैं। दूसरी ओर, एपोक्राइन ग्रंथियां बालों की जड़ों से जुड़ी होती हैं और इनके द्वारा निकलने वाला पसीना बैक्टीरिया के संपर्क में आकर दुर्गंध पैदा करता है। ये ग्रंथियां खासकर बगल (अंडरआर्म्स) जैसे हिस्सों में पाई जाती हैं।
ऐसे पाएं शरीर की smell से राहत…

सेब के सिरके का करें इस्तेमास…
सेब का सिरके शरीर के बैक्टीरिया को खत्म करने के लिए इस्तेमाल किए जाते हैं। ये शरीर में PH लेवल को संतुलित करने में सहायक होता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए एक कॉटन का कपड़ा लें और अंडरआर्मस पर इसका इस्तेमाल करें। इसके कुछ समय बाद इसे धो लें।
नींबू और बेकिंग सोडा का इस्तेमाल करें…
आपको बता दें कि, नींबू में एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं जो कि बेकिंग सोड़ा में मिलाकर लगाने से पसीने को सोखने में सहायक होता है। एक चम्मच बेकिंग सोड़ा के साथ कुछ बूंद नींबू का मिलाकर लगाएं, और कुछ समय बाद हटा दें।
Read more: Heart Disease Signs: चेहरे और शरीर की त्वचा दे रही है दिल की बीमारी का इशारा? जानें लक्षण
फिटकिरी का ऐसे करें इस्तेमाल…
फिटकरी में ऐसे गुण होते हैं जो बैक्टीरिया को मारने में सहायक होते हैं। इसे थोड़ा पानी में भिगोकर अंडरआर्म्स या उन जगहों पर लगाया जा सकता है जहां से बदबू आती है। इसका नियमित इस्तेमाल दुर्गंध को कम करने के साथ-साथ पसीने की मात्रा को भी घटा सकता है।