Home Remedies for Silk Fabric Care: बिना ड्राई क्लीनिंग, घर पर ऐसे हटाएं साड़ी के जिद्दी दाग! सिल्क की चमक रहेगी सालों-साल बरकरार

सिल्क और बनारसी साड़ियां बेहद नाजुक और महंगी होती हैं, जिनका सही रख-रखाव जरूरी है। फंक्शन या शादी में इन पर लगे दाग तुरंत ड्राई क्लीन कराना संभव नहीं होता, ऐसे में कुछ आसान घरेलू उपायों से आप इन्हें सुरक्षित तरीके से साफ कर सकते हैं और इनकी चमक बरकरार रख सकते हैं।

Home Remedies for Silk Fabric Care

Wrriten By :

Nivedita Kasaudhan

Published On :

मई 7, 2026

Home Remedies for Silk Fabric Care: सिल्क और बनारसी साड़ियां महिलाओं की पसंदीदा और बेहद कीमती परिधान मानी जाती हैं। इन साड़ियों की खासियत इनकी खूबसूरती, नाजुक कपड़ा और बारीक कढ़ाई होती है। लेकिन इन्हें संभालना और साफ रखना उतना ही मुश्किल काम होता है। हल्का सा दाग या निशान भी इनकी सुंदरता को खराब कर सकता है। इसलिए इनकी सही देखभाल बेहद जरूरी है। अक्सर महिलाएं इन्हें बार-बार ड्राई क्लीन नहीं करा पातीं, ऐसे में कुछ आसान घरेलू उपायों से इन्हें सुरक्षित तरीके से साफ किया जा सकता है।

What Not To Eat With Curd: दही के साथ भूलकर भी न खाएं ये चीजें, बिगड़ सकती है तबीयत

सिल्क और बनारसी साड़ी की सफाई कैसे करें?

1. नींबू के रस से हल्के दाग हटाएं

अगर साड़ी पर हल्का दाग लग गया है तो नींबू का रस एक अच्छा विकल्प है। नींबू की कुछ बूंदें दाग वाली जगह पर लगाकर कुछ समय के लिए छोड़ दें। इसके बाद ठंडे पानी से धीरे-धीरे साफ कर लें। नींबू में मौजूद प्राकृतिक तत्व दाग हटाने में मदद करते हैं और कपड़े की चमक बनाए रखते हैं।

2. माइल्ड लिक्विड या बेबी शैम्पू का उपयोग करें

सिल्क और बनारसी साड़ियों को साफ करने के लिए कभी भी हार्ड डिटर्जेंट या ब्लीच का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। इसकी जगह बेबी शैम्पू या सिल्क क्लीनिंग लिक्विड का उपयोग करें। ठंडे पानी में थोड़ा सा लिक्विड मिलाकर साड़ी को कुछ मिनट के लिए भिगो दें। इसके बाद हल्के हाथों से साफ करें और सादे पानी से धो लें।

3. रगड़ने और निचोड़ने से बचें

सिल्क और बनारसी साड़ियां बेहद नाजुक होती हैं। इन्हें कभी भी जोर से रगड़ना या निचोड़ना नहीं चाहिए। ऐसा करने से साड़ी की जरी, कढ़ाई और डिजाइन खराब हो सकते हैं। हमेशा हल्के हाथों से ही सफाई करें।

4. पैच टेस्ट जरूर करें

किसी भी घरेलू उपाय को अपनाने से पहले साड़ी के एक छोटे हिस्से पर पैच टेस्ट जरूर करें। इससे यह पता चल जाएगा कि कपड़े का रंग या फैब्रिक खराब तो नहीं हो रहा। यदि रंग निकलता है तो घर पर धोने से बचना बेहतर है।

5. सही तरीके से सुखाना और स्टोर करना

सिल्क और बनारसी साड़ियों को कभी तेज धूप में नहीं सुखाना चाहिए। इन्हें हमेशा छांव में हल्के तरीके से सुखाएं। सुखाने के बाद इन्हें मोड़कर रखें, लेकिन हर कुछ महीनों में फोल्ड बदलते रहें ताकि स्थायी सिलवटें न पड़ें। स्टोर करते समय साड़ी को मुलायम सूती या मलमल के कपड़े में लपेटकर रखें। इससे इसकी चमक और फैब्रिक लंबे समय तक सुरक्षित रहता है।

जरूरी सावधानियां

सिल्क और बनारसी साड़ियों पर सीधे परफ्यूम स्प्रे करने से बचें, क्योंकि इससे दाग लग सकता है। अगर साड़ी पर जिद्दी या पुराना दाग हो, तो उसे घर पर साफ करने की बजाय ड्राई क्लीन कराना ही सुरक्षित विकल्प है।

Health Tips: क्यों जरूरी है सुबह खाली पेट बादाम खाना? जानकर चौक जाएंगे आप