
MiG-29 Fighter Jet: भारतीय वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल A.P. सिंह ने हाल ही में मिग-29 UPG (MiG-29 UPG) फाइटर जेट उड़ाकर इसकी युद्धक क्षमताओं का जायजा लिया। इस उड़ान के दौरान उन्होंने विमान की गति, हथियार प्रणालियों और उन्नत तकनीकी फीचर्स का बारीकी से अनुभव किया। वायुसेना प्रमुख का स्वयं उड़ान भरना पायलटों के मनोबल को बढ़ाने और बल की परिचालन तैयारियों (Operational Readiness) को सुनिश्चित करने की दिशा में एक बड़ा कदम है।











