यात्रियों के लिए जरूरी खबर: बरेली यार्ड कार्य के कारण जुलाई-अगस्त में 4 ट्रेनें निरस्त, सफर से पहले देखें लिस्ट

ग्वालियर  उत्तर रेलवे के बरेली यार्ड स्थित वाशिंग लाइन संख्या 36 एवं 37 पर अनुरक्षण कार्य के चलते कुछ ट्रेनों का निरस्तीकरण किया गया है। यह कार्य पांच जुलाई से तीन अगस्त तक किया जाएगा। रेल इंफ्रास्ट्रक्चर एवं परिचालन व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए प्रारंभिक स्टेशन से ट्रेनें निम्नलिखित तिथियों में निरस्त रहेंगी। ये ट्रेन रहेंगी निरस्त     14320 बरेली–इंदौर एक्सप्रेस आठ, 15, 22 व 29 जुलाई को निरस्त रहेगी।     14319 इंदौर–बरेली एक्सप्रेस नौ, 16, 23 व 30 जुलाई को निरस्त रहेगी।     14314 बरेली–लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस 11, 18, 25 जुलाई व एक अगस्त

Wrriten By :

Editor

Published On :

जुलाई 4, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

ग्वालियर
 उत्तर रेलवे के बरेली यार्ड स्थित वाशिंग लाइन संख्या 36 एवं 37 पर अनुरक्षण कार्य के चलते कुछ ट्रेनों का निरस्तीकरण किया गया है। यह कार्य पांच जुलाई से तीन अगस्त तक किया जाएगा। रेल इंफ्रास्ट्रक्चर एवं परिचालन व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए प्रारंभिक स्टेशन से ट्रेनें निम्नलिखित तिथियों में निरस्त रहेंगी।

ये ट्रेन रहेंगी निरस्त

    14320 बरेली–इंदौर एक्सप्रेस आठ, 15, 22 व 29 जुलाई को निरस्त रहेगी।
    14319 इंदौर–बरेली एक्सप्रेस नौ, 16, 23 व 30 जुलाई को निरस्त रहेगी।
    14314 बरेली–लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस 11, 18, 25 जुलाई व एक अगस्त को निरस्त रहेगी।
    14313 लोकमान्य तिलक टर्मिनस–बरेली एक्सप्रेस 13, 20, 27 जुलाई व तीन अगस्त को निरस्त रहेगी।
    ललितपुर स्टेशन पर यार्ड रिमाडलिंग कार्य के दृष्टिगत पूर्व में जिन तिथियों पर ट्रेन संख्या 14313 एवं 14319 के मार्ग परिवर्तन की सूचना जारी की गई थी, अब ये ट्रेनों को अब निरस्त माना जाएगा।

 

2