IND-A vs AUS-A: टी20 क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन कर दुनिया के नंबर एक बल्लेबाज बने अभिषेक शर्मा ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ दूसरे अनौपचारिक वनडे में पहली ही गेंद पर आउट हो गए। दुख की बात यह रही कि इस मुकाबले के चलते वह अमृतसर में अपनी इकलौती बहन की शादी में भी शामिल नहीं हो पाए। एशिया कप 2025 में शानदार प्रदर्शन के बाद उनसे काफी उम्मीदें थीं, लेकिन इस मैच में वह खाता तक नहीं खोल सके।
Read More: IND vs WI: केएल राहुल ने शतक जड़कर बनाया नया रिकॉर्ड, रोहित शर्मा को भी छोड़ा पीछे
50 ओवर के फॉर्मेट में फ्लॉप हुए अभिषेक
आपको बता दे कि, कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में अभिषेक शर्मा ने ओपनिंग की, लेकिन पहले ही ओवर में जैक एडवर्ड्स की गेंद पर विल सदरलैंड के हाथों कैच आउट हो गए। यह कैच 1.1 ओवर में पकड़ा गया और अभिषेक बिना कोई रन बनाए पवेलियन लौट गए। वनडे फॉर्मेट में उनका यह खराब प्रदर्शन टीम के लिए निराशाजनक रहा।
प्रभसिमरन और अय्यर भी नहीं चले
अभिषेक के आउट होने के बाद उनके सलामी जोड़ीदार प्रभसिमरन सिंह भी जल्दी पवेलियन लौट गए। उन्होंने 10 गेंदों में केवल 1 रन बनाया और तीसरे ओवर की दूसरी गेंद पर सदरलैंड की गेंद पर लछलन शॉ को कैच थमा बैठे। इसके बाद कप्तान श्रेयस अय्यर भी टीम को संभाल नहीं सके और 13 गेंदों में केवल 8 रन बनाकर बोल्ड हो गए। उन्हें जैक एडवर्ड्स ने क्लीन बोल्ड किया।
पहले मैच के हीरो श्रेयस अय्यर इस बार हुए फेल
सीरीज के पहले मैच में 83 गेंदों पर 110 रनों की तूफानी पारी खेलने वाले कप्तान श्रेयस अय्यर इस बार अपनी लय बरकरार नहीं रख पाए। छठे ओवर की तीसरी गेंद पर उन्हें जैक एडवर्ड्स ने बोल्ड कर दिया। टीम को उनसे काफी उम्मीदें थीं, लेकिन इस बार उनका बल्ला खामोश रहा।
भारत ए और ऑस्ट्रेलिया ए की प्लेइंग इलेवन
भारत ए टीम: अभिषेक शर्मा, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, रियान पराग, निशांत सिंधु, सूर्यांश शेडगे, हर्षित राणा, युद्धवीर सिंह चरक, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह।
ऑस्ट्रेलिया ए टीम: मैकेंजी हार्वे, जेक फ्रेजर-मैकगर्क (विकेटकीपर), लैचलान हर्न, कूपर कोनोली, जैक एडवर्ड्स (कप्तान), लैचलान शॉ, हैरी डिक्सन, लियाम स्कॉट, विल सदरलैंड, सैम इलियट, तनवीर संघा।
Read More: BSNL eSIM: बीएसएनएल ने लॉन्च की ई-सिम सेवा, अब बिना फिजिकल सिम के कॉल करें और इंटरनेट चलाएं
