IND-W vs IRE-W 3rd ODI:भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने पहले दो वनडे मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन किया और अब उसका इरादा आयरलैंड के खिलाफ तीसरे और आखिरी वनडे में ‘क्लीन स्वीप’ करने का है। बुधवार को होने वाला यह मुकाबला महत्वपूर्ण है, क्योंकि भारत ने पहले दो मैचों में जबरदस्त जीत हासिल की है। भारत ने पिछले मैच में पांच विकेट पर 370 रन बनाकर अपने सर्वोच्च वनडे स्कोर का रिकॉर्ड भी कायम किया। अब उसकी नजरें इस सीरीज को अपने नाम करने पर हैं।
भारत और आयरलैंड के बीच हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

भारत और आयरलैंड के बीच कुल 14 वनडे मुकाबले खेले गए हैं, और इन 14 मुकाबलों में आयरलैंड को कभी भी भारत से जीत नहीं मिली है। इस सीरीज से पहले दोनों टीमों का आखिरी मुकाबला 2023 टी20 विश्व कप में हुआ था, जहां भारत ने पांच रन से जीत हासिल की थी। आयरलैंड के खिलाफ भारत का दबदबा साफ नजर आता है और अब वह इस तीसरे वनडे में भी अपनी जीत का सिलसिला जारी रखने की कोशिश करेगा।
Raed more :IPL 2025 Final Date:आईपीएल 2025 का शेड्यूल बदला, जानें कब और कहां खेला जाएगा फाइनल
लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स

भारत और आयरलैंड के बीच होने वाले तीनों वनडे मुकाबलों का लाइव टेलीकास्ट भारत में स्पोर्ट्स 18 नेटवर्क के चैनल्स पर किया जाएगा। इसके अलावा, इन मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग भारत में जियोसिनेमा ऐप और वेबसाइट पर मुफ्त में उपलब्ध होगी। डिज्नी+ हॉटस्टार पर भी इन मैचों की स्ट्रीमिंग देखने को मिलेगी। अमेरिका और कनाडा में स्पोर्ट्स फैंस इन मैचों की स्ट्रीमिंग विलो टीवी पर देख सकेंगे।
Raed more :Deepti Sharma ने बनाया ऐतिहासिक रिकॉर्ड, भारतीय महिला क्रिकेट में नया रिकॉर्ड
सौराष्ट्र क्रिकेट स्टेडियम की पिच रिपोर्ट

राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम की पिच शुरुआत में बल्लेबाजों के लिए मुफीद होती है, क्योंकि यहां गेंद को अच्छी उछाल और तेज गति मिलती है। हालांकि, जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ता है, पिच स्पिनर्स के लिए अनुकूल हो जाती है। यहां अधिक टर्न और असमान उछाल मिलने लगता है, जिससे बल्लेबाजों के लिए चुनौती बढ़ जाती है। इसलिए, पिच पर शुरुआती ओवर्स में बल्लेबाजी करना आसान हो सकता है, लेकिन जैसे-जैसे खेल की गति बढ़ेगी, गेंदबाजों के लिए इसे चुनौतीपूर्ण बनना तय है।
भारत और आयरलैंड की टीमों का चयन
भारत:

- स्मृति मंधाना (कप्तान),
- दीप्ति शर्मा (उप कप्तान)
- प्रतिका रावल
- हरलीन देयोल
- जेमिमा रोड्रिग्स
- उमा छेत्री (विकेटकीपर)
- ऋचा घोष (विकेटकीपर)
- तेजल हसब्निस
- राघवी बिस्ट
- मिन्नू मणि
- प्रिया मिश्रा
- तनुजा कंवेर
- तितास साधु
- साइमा ठाकोर
- सयाली सतघरे।
आयरलैंड:

- गैबी लुईस (कप्तान)
- एवा कैनिंग
- क्रिस्टीना कूल्टर रीली
- अलाना डाल्ज़ेल
- लौरा डेलानी
- जॉर्जीना डेम्प्सी
- सारा फोर्ब्स
- अर्लीन केली
- जोआना लॉफ्रान
- एमी मैगुइरे
- लीह पॉल
- ओर्ला प्रेंडरगैस्ट
- ऊना रेमंड-होए
- फ्रेया सार्जेंट
- रेबेका स्टोकेल।