
India Sri Lanka: मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण वैश्विक ईंधन आपूर्ति प्रभावित होने से Sri Lanka में संकट गहराने लगा है। ऐसे में India ने पड़ोसी देश की मदद करते हुए 38,000 मीट्रिक टन पेट्रोलियम (डीजल और पेट्रोल) की आपातकालीन आपूर्ति भेजी। श्रीलंका के राष्ट्रपति Anura Kumara Dissanayake ने प्रधानमंत्री Narendra Modi का आभार जताया और इसे भारत की “Neighbourhood First” नीति का उदाहरण बताया, जिससे श्रीलंका को बड़ी राहत मिली है।










