IPL 2026: नया रायपुर में आज भिड़ेंगे बेंगलुरू और कोलकाता

 रायपुर आज (13 मई 2026, बुधवार) आईपीएल में एक और रोमांचक मैच के साथ आ रहा है। टूर्नामेंट में प्लेऑफ में पहुंचने की रेस तेज और दिलचस्प होती जा रही है। पिछली रात गुजरात टाइटंस ने सनराइजर्स हैदराबाद पर 82 रनों से विशाल जीत दर्ज करते हुए सीधे अंक तालिका के टॉप पर जगह बना ली है। जो हैदराबाद की टीम कुछ ही दिन पहले शीर्ष पर आई थी, अब वो तीसरे नंबर पर पहुंच गई है। गुजरात ने तो 16 अंकों का जादुई आंकड़ा छू लिया जिसे प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए काफी माना जाता है, लेकिन हैदराबाद

Wrriten By :

Editor

Published On :

मई 13, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

 रायपुर

आज (13 मई 2026, बुधवार) आईपीएल में एक और रोमांचक मैच के साथ आ रहा है। टूर्नामेंट में प्लेऑफ में पहुंचने की रेस तेज और दिलचस्प होती जा रही है। पिछली रात गुजरात टाइटंस ने सनराइजर्स हैदराबाद पर 82 रनों से विशाल जीत दर्ज करते हुए सीधे अंक तालिका के टॉप पर जगह बना ली है। जो हैदराबाद की टीम कुछ ही दिन पहले शीर्ष पर आई थी, अब वो तीसरे नंबर पर पहुंच गई है। गुजरात ने तो 16 अंकों का जादुई आंकड़ा छू लिया जिसे प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए काफी माना जाता है, लेकिन हैदराबाद की टीम अभी भी फंसी हुई है। ऐसे में आज होने वाला मुकाबला भी दो टीमों के लिए बहुत अहम होने वाला है।

आज आईपीएल में किसका मैच हैः इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें संस्करण में आज का मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और कोलकाता नाइट राइडर्स (RCB vs KKR) के बीच खेला जाना है। दोनों ही टीमें प्लेऑफ की दौड़ में अब भी बरकरार हैं, बस फर्क इतना है कि आरसीबी प्लेऑफ के ज्यादा करीब है, जबकि कोलकाता को अभी काफी सफर तय करना है। आईपीएल अंक तालिका में बेंगलुरू की टीम इस समय 11 मैचों में 7 जीत और 4 हार के बाद 14 अंक लेकर दूसरे स्थान पर है। अगर आज आरसीबी जीतती है तो गुजरात की तरह वे भी 16 अंकों के जादुई आंकड़े तक पहुंचकर लगभग प्लेऑफ में जगह बना लेंगे। उनका नेट रन रेट भी बेहतर है इसलिए वे फिर से टेबल टॉपर बन सकते हैं। दूसरी तरफ हैं कोलकाता की टीम जिसने अब तक 10 मैचों में सिर्फ 4 मैच जीते हैं, 5 मैच हारे हैं और 1 मैच बेनतीजा रहा था। उनके अब 9 अंक हैं और वे आठवें नंबर पर हैं। कोलकाता के अभी 4 मैच बाकी हैं, उन्हें अगर प्लेऑफ में अपनी जगह सुनिश्चित करनी है तो अपने सभी 4 मैच जीतने होंगे। एक भी हार उनकी उम्मीदों को बड़ा झटका दे सकती है।

आईपीएल 2026 में आज किसका मैच है, कब और कहां होगा मुकाबला?
किन टीमों का मैच    
बेंगलुरू बनाम कोलकाता (RCB vs KKR)    

कहां होगा मुकाबला    मैच का समय
शहीद वीर नरायन सिंह स्टेडियम (नया रायपुर)    शाम 7:30 बजे

IPL में बेंगलुरू और कोलकाता के आमने-सामने के आंकड़े कैसे हैं?
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच अब तक आईपीएल इतिहास में 35 मैच आयोजित हो चुके हैं। इनमें 20 बार कोलकाता ने बेंगलुरू को शिकस्त दी है। जबकि बेंगलुरू ने 15 बार जीत हासिल की है। न्यू रायपुर के मैदान पर इन दोनों टीमों की ये पहली टक्कर होगी।

Leave a Comment

2