होली की छुट्टी 3 या 4 मार्च को? जानें किस दिन बंद रहेंगे देशभर के बैंक

नई दिल्ली इस बार होली (Holi) 3 मार्च को है, या 4 को… इसे लेकर लोगों में कंफ्यूजन है. लेकिन होली की सरकारी छुट्टी को लेकर तस्वीर साफ हो गई है, होली के मौके पर किस दिन बैंक समेत तमाम सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे, इसकी घोषणा कर दी गई है.  भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने मार्च 2026 के लिए बैंक छुट्टियों (Bank Holidays) की आधिकारिक सूची जारी कर दी है, जिसमें राष्ट्रीय और क्षेत्रीय त्योहारों के कारण अलग-अलग तारीखों पर बैंक की शाखाएं बंद रहेंगी. यह सूची इसलिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि सभी राज्य में छुट्टियां एक समान नहीं होती हैं,

Wrriten By :

Editor

Published On :

मार्च 1, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

नई दिल्ली

इस बार होली (Holi) 3 मार्च को है, या 4 को… इसे लेकर लोगों में कंफ्यूजन है. लेकिन होली की सरकारी छुट्टी को लेकर तस्वीर साफ हो गई है, होली के मौके पर किस दिन बैंक समेत तमाम सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे, इसकी घोषणा कर दी गई है. 

भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने मार्च 2026 के लिए बैंक छुट्टियों (Bank Holidays) की आधिकारिक सूची जारी कर दी है, जिसमें राष्ट्रीय और क्षेत्रीय त्योहारों के कारण अलग-अलग तारीखों पर बैंक की शाखाएं बंद रहेंगी. यह सूची इसलिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि सभी राज्य में छुट्टियां एक समान नहीं होती हैं, कुछ त्योहार कुछ हिस्सों में ही बंदी के रूप में मनाए जाते हैं. 

अगर आपको भी इस हफ्ते बैंक से जुड़ा कोई काम है, तो अपने शहर/राज्य के हिसाब से सही तारीख देख सकते हैं कि किस दिन होली की छुट्टी रहेगी, और कब-कब बैंक खुले रहेंगे. 

होली के आसपास बैंक छुट्टियां
होली 2026 रंगों का प्रमुख त्योहार 4 मार्च (बुधवार) को पड़ रहा है, लेकिन RBI की सूची के अनुसार होली से जुड़े अलग-अलग दिन कई शहरों/राज्यों में छुट्टी के रूप में घोषित हैं. 

इस बीच 2 मार्च 2026 (सोमवार) को होलिका दहन के मौके पर कुछ शहरों जैसे कानपुर और लखनऊ में बैंक बंद रहेंगे. बाकी अधिकांश स्थानों पर बैंक सामान्य रूप से काम करेंगे. 

वहीं मंगलवार 3 मार्च 2026 को होली/धुलंडी के अवसर पर कई बड़े शहरों में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी. इन शहरों में मुंबई, दिल्ली, कोलकाता, पटना, रांची, भोपाल, देहरादून, गुवाहाटी, हैदराबाद, नागपुर, पणजी, बेलापुर और विजयवाड़ा शामिल हैं. वहां के लोगों को बैंक सेवाओं के लिए पहले से योजना बनानी चाहिए. 

जबकि 4 मार्च 2026 (बुधवार) को मुख्यौतर पर देश में होली मनाई जाएगी. इस दिन उत्तर और मध्य भारत के कई हिस्सों में बैंक बंद हैं. नई दिल्ली, अहमदाबाद, लखनऊ, कानपुर, पटना, रांची, चंडीगढ़, शिमला, जम्मू, रायपुर, भुवनेश्वर, अगरतला, ईटानगर, शिलॉन्ग और इंफाल में इस दिन बैंक बंद रहेंगे.

होली के बाद भी मार्च में कई दिन छुट्टी-
13 मार्च- Chapchar Kut (कुछ राज्यों में)
17 मार्च- Shab-i-Qadr (जम्मू/कश्मीर)
19 मार्च- गुड़ी पड़वा, उगादी प्रकार के त्योहार
20-21 मार्च- ईद-उल-फितर / ईद
26-27 मार्च- राम नवमी
31 मार्च- कुछ स्थानों पर स्थानीय छुट्टी (हालांकि कुछ राज्यों में RBI ने इसे रद्द भी किया है.)

इन दिनों छुट्टियों रहने का मतलब यह नहीं है कि सभी बैंकिंग सेवाएं बंद हो जाएंगी. ऑनलाइन बैंकिंग (UPI, मोबाइल/नेट बैंकिंग, एटीएम) सेवाएं सामान्य रूप से जारी रहेंगी. यह डिजिटल लेन-देन करने वालों के लिए सुविधाजनक रहेगा. हालांकि अगर आपको फिजिकल सेवाएं (जैसे चेक जमा, KYC अपडेट, ड्राफ्ट वगैरह) चाहिए, तो छुट्टियों से पहले अपनी योजना बनाकर काम निपटा लें.

Leave a Comment

2