Offline Apps: जंग के बीच इंटरनेट बंद? ये ऑफलाइन ऐप्स रखेंगे आपको सुरक्षित

क्या सच में जंग के दौरान पूरी दुनिया का इंटरनेट बंद हो सकता है और अगर ऐसा हुआ तो आप खुद को और अपने परिवार को कैसे सुरक्षित रखेंगे, जानिए उन खास ऑफलाइन मोबाइल ऐप्स के बारे में जो बिना इंटरनेट के भी आपकी मदद कर सकते हैं

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

मार्च 28, 2026

Offline Apps: आज के समय में इंटरनेट हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बन चुका है। लेकिन इस बीच चह रहे युद्ध की वजह से किसी भी देश का इंटरनेट बाधित हो सकता है। इसी को लेकर हाल ही अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते तना ने इस चिंका को गहरा कर दिया है। ईरान में एयक स्ट्राइक के दौरन इंटरनेट ट्रैफिक करीब 99 प्रतिशत तक गिर गया था, जिससे यह सवाल उठने लगा कि अगर वैश्विक स्तर साबित हो सकते हैं। आइए जानते हैं तीन ऐसे ऐप्स के बारे में जो बिना इंटरनेट के भी काम करते हैं और संकट की घड़ी में मददगार बन सकते हैं।

WhatsApp Features: Chat Transfer से लेकर AI Tools तक, WhatsApp ने पेश किए नए स्मार्ट फीचर्स

PocketPal AI – ऑफलाइन एआई चैटिंग

PocketPal AI – ऑफलाइन एआई चैटिंग
PocketPal AI – ऑफलाइन एआई चैटिंग

PocketPal AI एक ऐसा ऐप है जो बिना इंटरनेट के भी काम करता है। इसमें यूजर अपने फोन पर एआई मॉडल डाउनलोड कर सकता है और नेटवर्क न होने पर भी बातचीत कर सकता है।

  • मुख्य विशेषता: यह पूरी तरह ऑफलाइन चलता है और किसी भी डेटा को ऑनलाइन सर्वर पर नहीं भेजता।
  • फायदा: इंटरनेट बंद होने की स्थिति में यह ऐप जानकारी देने, गाइडेंस करने और कम्युनिकेशन का साधन बन सकता है।
  • सुरक्षा: डेटा सुरक्षित रहता है क्योंकि यह बाहरी सर्वर से जुड़ा नहीं होता।

iPhone Hacking Risk: iPhone यूजर्स के लिए ‘ब्लैक फ्राइडे’! Apple ने जारी किया अलर्ट

Sachet ऐप – आपदा अलर्ट सिस्टम

Sachet ऐप – आपदा अलर्ट सिस्टम
Sachet ऐप – आपदा अलर्ट सिस्टम

भारत सरकार द्वारा विकसित सचेत ऐप नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी (NDMA) का हिस्सा है।

  • मुख्य कार्य: यह ऐप आपदा और इमरजेंसी से जुड़े रियल टाइम अलर्ट प्रदान करता है।
  • उपयोगिता: इसमें मौसम अपडेट, चेतावनी और जरूरी निर्देश मिलते हैं।
  • महत्व: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस ऐप के इस्तेमाल की सलाह दे चुके हैं। समय पर अलर्ट मिलने से लोगों की जान बचाने में मदद मिल सकती है।

Organic Maps – ऑफलाइन नेविगेशन

Organic Maps – ऑफलाइन नेविगेशन
Organic Maps – ऑफलाइन नेविगेशन

यात्रा या आपातकालीन स्थिति में जब इंटरनेट उपलब्ध न हो, तब Organic Maps बेहद उपयोगी साबित होता है।

  • मुख्य विशेषता: यह ऐप ऑफलाइन मैप और नेविगेशन की सुविधा देता है।
  • कैसे काम करता है: एक बार मैप डाउनलोड करने के बाद बिना इंटरनेट के भी लोकेशन और रास्ते देखे जा सकते हैं।
  • सुरक्षा और भरोसा: इसमें कोई विज्ञापन या ट्रैकिंग नहीं होती, जिससे यह सुरक्षित माना जाता है।
  • आधार: यह ऐप ओपन स्ट्रीट मैप पर आधारित है।

OnePlus India को लगा बड़ा झटका, CEO रॉबिन लियू ने दिया इस्तीफा, क्या भारत छोड़ रही है कंपनी?