Kal Ka Mausam: मौसम विभाग का पूर्वानुमान, अगले दो दिन तक इन राज्यों में बारिश और तेज हवाओं का असर

मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के लिए बड़ा अलर्ट जारी किया है, जिसमें कई राज्यों में तेज हवाओं और बारिश की संभावना जताई गई है, लेकिन इसके साथ कुछ ऐसे बदलाव भी देखने को मिल सकते हैं जो आम लोगों के लिए राहत और परेशानी दोनों का कारण बन सकते हैं

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

मार्च 18, 2026

Advertisements
728x90-Pension-Mission-Shakti-Digital

Kal Ka Mausam: 18 मार्च 2026 से देश के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। उत्तर भारत के कई हिस्सों में मौसम अचानक करवट लेने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार समेत कई राज्यों में अगले 48 घंटों के दौरान तेज हवाएं, बारिश और गरज-चमक की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। पहाड़ी क्षेत्रों में सक्रिय हो रहे नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण 21 मार्च तक बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है। इस बदलाव का असर मैदानी इलाकों में भी साफ दिखाई देगा।

Weather Update: राजधानी में बदला मौसम का मिजाज, अगले 2 दिनों तक आंधी-बारिश का येलो अलर्ट जारी

दिल्ली में बादल और बारिश के संकेत

राजधानी दिल्ली में अगले दो दिनों तक आसमान में बादल छाए रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक 18 और 19 मार्च के दौरान कई इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। बादलों की मौजूदगी के कारण तापमान में गिरावट आएगी, जिससे मौसम सुहावना बना रहेगा। अनुमान है कि आज दिल्ली का न्यूनतम तापमान करीब 17 डिग्री सेल्सियस रहेगा, जबकि दिन का तापमान भी सामान्य से कम रह सकता है।

उत्तर प्रदेश में येलो अलर्ट जारी

उत्तर प्रदेश में येलो अलर्ट जारी
उत्तर प्रदेश में येलो अलर्ट जारी

दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश में भी मौसम खराब होने की संभावना है। मौसम विभाग ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, नोएडा, गाजियाबाद, आगरा, अलीगढ़, मथुरा सहित लगभग 20 जिलों में बारिश और तेज हवाओं का पूर्वानुमान है। इस मौसम परिवर्तन से प्रदेश में तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। साथ ही पश्चिमी विक्षोभ का असर आने वाले दिनों में और अधिक स्पष्ट हो सकता है।

728x90-Pension-Mission-Shakti-Digital

Weather Update: दिल्ली के मौसम में बदलाव, गर्मी की दस्तक के बीच बारिश को लेकर नया अपडेट

बिहार में भी बदलेगा मौसम

बिहार में भी मौसम का रुख बदल चुका है। हाल ही में हुई बारिश के कारण मौसम सुहावना हो गया है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार 20 से 22 मार्च के बीच राज्य के कई जिलों में बारिश और गरज-चमक की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं।
पटना, गया, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, भागलपुर, पूर्णिया, सहरसा समेत कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। इसके साथ ही कुछ स्थानों पर तेज हवाएं भी चल सकती हैं।

पहाड़ों पर बर्फबारी और बारिश

उत्तर भारत के पहाड़ी क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण मौसम अधिक प्रभावित रहेगा। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 21 मार्च तक बारिश और बर्फबारी का सिलसिला जारी रह सकता है। इसका सीधा असर मैदानी इलाकों के तापमान और मौसम पर भी पड़ेगा, जिससे ठंडक बढ़ेगी।

Weather Update: यूपी में गर्मी के बीच मौसम का यू-टर्न, वेस्ट यूपी में हल्की बारिश के आसार